यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अहिल्या उत्सव समिति की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को सौंपा गया चेक।
इन्दौर : आईडीए द्वारा अहिल्या उत्सव समिति, इन्दौर को प्रतिवर्ष सांस्कृतिक एवं सामाजिक सरोकारों के पोषण के उद्देश्य से आर्थिक सहयोग दिया जाता रहा है। इसी क्रम में अहिल्या उत्सव समिति, इन्दौर को इस वर्ष भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। बता दें कि समिति द्वारा वार्षिक पुरस्कार एवं समारोह का वृहद आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है।आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा द्वारा इस वर्ष भी रूपये 8 लाख का सहयोग समिति को देने बाबद निर्णय लिया गया। उनके द्वारा प्रदान किए गए निर्देशों के परिपालन में प्राधिकरण उपाध्यक्ष राकेश ‘‘गोलू’’ शुक्ला द्वारा उपरोक्त राशि का चेक बनवाकर मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में श्रीमती सुमित्रा महाजन पूर्व लोकसभा स्पीकर को सौंपा गया। इस अवसर पर अहिल्या उत्सव समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि विगत 2-3 वर्षो से अहिल्या उत्सव समिति को पूर्ण निर्धारित राशि से बढ़ाकर सहयोग राशि प्रदान की जाती रही है, ताकि शहर की इस पुरातन परम्परा को अक्षुण रखा जा सके।
Related Posts
October 13, 2020 सहजता, सरलता और संवेदनशीलता का संगम थीं राजमाता सिंधिया- विजयवर्गीय
इंदौर : राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 101 वीं जयंती सोमवार को बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं […]
April 4, 2020 न्यायपालिका के न्यायाधीश और कर्मचारी कोरोना फण्ड में देंगे अंशदान इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने महामारी कोविड-19 से निपटने के […]
January 16, 2022 लोकमान्य नगर की महिलाओं की सफाई के प्रति जागरूकता को सरकार भी मानती है- उषा ठाकुर
इंदौर : एक गरिमामय समारोह में धर्मस्व एवम संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने सांसद शंकर […]
January 17, 2022 महिलाओं के फोटो वायरल कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : ब्लैकमेंलिग करने वाला फरार आरोपी, 24 घंटे में क्राइम ब्रांच इंदौर गिरफ्त में आ […]
October 31, 2022 आईएमए की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में हंगामा, डॉक्टर्स में हुई हाथापाई
जबलपुर : IMA MP State की जबलपुर में आयोजित Annual State council WCM में जबरदस्त हंगामा […]
October 25, 2016 ‘बाहुबली’ की शूटिंग के दौरान ऐसे थे प्रभास, तमन्ना और दूसरे स्टार्स के अंदाज मुंबई. ‘बाहुबली : द कन्क्लूजन’ का फर्स्ट लुक शनिवार को रिलीज किया गया। फिल्म की शूटिंग […]
November 7, 2024 14 दिनों में बाइक के जरिए नाथुला दर्रा पहुंची इंदौर की बेटी पूजा
दिव्यांग होने के साथ कैंसर ग्रस्त भी है पूजा गर्ग।
सिक्किम पहुंचने पर पूजा का […]