अहिल्या पुण्यतिथि पर बच्चों ने बनाएं ग्रीटिंग्स

  
Last Updated:  August 14, 2023 " 04:31 pm"

ड्राइंग और पेंटिंग बनाकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

अहिल्या उत्सव समिति ने आयोजित की थी ग्रीटिंग, ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिताएं।

इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर की पुण्यतिथि पर अहिल्या उत्सव समिति द्वारा ग्रीटिंग कार्ड, ड्राइंग व पेंटिंग स्पर्धा का आयोजन किया गया। हालांकि अहिल्या उत्सव समिति, तिथि के अनुरूप उनका पुण्य स्मरण समारोह 13 सितंबर को गांधी हाल परिसर में आयोजित करेगी।

अहिल्या उत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक डागा एवं प्रतियोगिता संयोजक लोकेंद्र वर्मा, सौरव खंडेलवाल एवं प्रतीक तगड़ ने बताया कि आरके डागा एकेडमी छत्रीबाग स्थित बनवारी लाल जाजू सभागृह में ग्रीटिंग कार्ड बनाओ और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के नारों के बीच लगभग 15 स्कूल के 200 बच्चों ने इस स्पर्धा में भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अशोक चक्र,स्वतंत्रता दिवस, कृष्ण जन्मोत्सव, मोर के चित्र, इंदौर के स्वच्छता का मॉडल, कीप स्माइलिंग का स्लोगन ,नवदुर्गा आदि के चित्र अपने ग्रीटिंग कार्ड पर बनाएं।यह प्रतियोगिता आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए थी।

पेड़ पर दिल बनाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश।

पर्यावरण विषय पर आयोजित ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता तीसरी से सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रखी गई थी। हित्वेशा पांडे ने पेड़ पर पर्यावरण का दिल बनाया, शिफा मंसूरी ने चारों तरफ पशु पक्षी एवं हरियाली का चित्र बनाया। सार्थक ने पानी बचाओ का संदेश देते हुए पर्यावरण बचाने के लिए चित्र बनाया। अनन्या डागा ने पृथ्वी को बचाने का संदेश देते हुए पेड़ पौधे बनाकर फैक्ट्री धुंआ इत्यादि से पर्यावरण के नुकसान को बचाने का चित्र बनाया। बच्चों ने घर पर बगीचे, समुद्र के साथ खजूर के पेड़ ,बादलों के साथ जंगल, पर्यावरण के नुकसान पर आंसू बहाते हुए पेड़, समुद्र में मछली का जीवन बचाते हुए चित्र बनाएं।

तिरंगा वितरण किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गंगा पांडे एवं आर के डागा एकेडमी के अध्यक्ष घनश्याम झवर ने दीप प्रज्वलन कर की। अतिथियों का स्वागत अजय सोडाणी ,नितिन माहेश्वरी, मोनिका सबनीस, बलवंत चौहान ,देवेंद्र ईनाणी आदि ने किया । ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता के निर्णायक शुभा वैद्य, संदीप भालेराव एवं पूजा गोले थी। वहीं पेंटिंग &ड्राइंग कंपीटिशन के लिए निर्णायक मिलिंद देशपांडे, वंदना अरुण जोशी एवं स्मिता प्रशांत मटकरी थी। ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रेरणा नागेश नामदेव, दूसरा एकता हेमंत साकोलिया एवं तीसरा पुरस्कार तनिष्क गहलोत को मिला। वही ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गुंजन डाबी, दूसरा गौतम गहलोत व भुवन सोनी को मिला।वहीं प्रोत्साहन पुरस्कार अनन्या डागा, दिव्यांश वर्मा, धनश्री, करण सरसरिया, कृष्णकांत दरगिया आदि को दिए गए।अंत में अहिल्या उत्सव समिति द्वारा बच्चों को राष्ट्रध्वज तिरंगा वितरित किया गया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *