पेरिस : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी ने एक बार फिर नीता अंबानी में अपना विश्वास जताया है। वे सर्वसम्मति से दोबारा आईओसी की सदस्या चुन ली गई हैं। कुल 93 वोटर्स ने अपना वोट दिया और नीता अंबानी के पक्ष में सभी 93 वोट पड़े यानी पूरे 100 प्रतिशत। 2016 में रियो डी जेनेरियो ओलंपिक खेलों में नीता अंबानी पहली बार आईओसी सदस्या चुनी गई थी। वे रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं।
अपने पुनर्निर्वाचन पर नीता अंबानी ने कहा, “अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं प्रेसिडेंट बाख और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर विश्वास और भरोसे के लिए धन्यवाद देना चाहती हूँ। यह पुनर्निर्वाचन न केवल मेरे लिए एक व्यक्तिगत मील का पत्थर है, बल्कि वैश्विक खेल क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव को भी दिखाता है। मैं हर भारतीय के साथ खुशी और गर्व के इस पल को साझा करना चाहती हूँ और भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के लिए तत्पर हूँ।”
बता दें कि नीता अंबानी के नेतृत्व में 40 साल के इंतजार के बाद भारत को आईओसी की वार्षिक बैठक की मेजबानी मिली थी। वर्ष 2023 में मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका सफल आयोजन किया गया था। नीता अंबानी की लीडरशिप में ही पहली बार ओलंपिक में इंडिया हाउस बनाया गया है। जो पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों, समर्थकों व दर्शकों के लिए भारत से दूर एक घर की तरह है।
Related Posts
July 27, 2017 नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया, कहा- अंतरआत्मा की आवाज पर लिया फैसला 〰〰〰
पटना.
तेजस्वी यादव पर जेडीयू-आरजेडी में बढ़ती तकरार के बीच बिहार के सीएम नीतीश […]
March 31, 2021 मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति
इंदौर : जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकाय की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य […]
October 15, 2022 फरियादी को ब्लैकमेल कर 50 लाख रूपए की मांग करने वाले पूर्व नौकर सहित 4 बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : 50 लाख रुपए की ब्लैकमेंलिग करने वाले 04 शातिर आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने […]
January 24, 2023 नवा शुक्रतारा के जरिए स्व. अरुण दाते को पेश की गई भावांजलि
इंदौर : ख्यात शास्त्रीय गायक रामुभैया दाते इंदौर की पहचान रहे हैं। उन्हीं के पुत्र थे […]
October 27, 2020 जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में पुलिस को ठहराया जिम्मेदार..!
इंदौर : होटल माय होम केस में आरोपी बनाए गए जीतू सोनी के करीबी नरेंद्र रघुवंशी ने फांसी […]
July 10, 2022 वार्ड 20 में चुनाव के दौरान हुई हिंसा के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी व अन्य को जमानत
इंदौर : मतदान के एक दिन पूर्व दिनांक 5 जूलाई को भाजपा वार्ड क्र. 20 की पार्षद प्रत्याशी […]
February 3, 2022 गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण और क्रय- विक्रय का मामला पकड़ाया, दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का भंडारण व क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध […]