मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत प्राधिकरण अध्यक्ष ने की पहल।
इंदौर : आईडीए में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत प्राधिकरण से संबंधित विभिन्न कार्यो का त्वरित निराकरण कर संबंधितों को आवश्यक कागजात सौपे गए।
आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान को प्राधिकरण ने अपनी कार्य प्रणाली में लेते हुए विभिन्न हितग्राहियों को संबंधित कागजात सौंपे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत अभी तक 1000 प्रकरणों का निराकृत कर दिया गया है। प्राधिकरण द्वारा त्वरित कार्य करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। आगे भी अभियान के तहत श्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी.अहिरवार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित निदान हेतु अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों में जन-जन से संबंधित लंबित प्रकरणों या आवेदन किए गए प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाना अभियान का अभिन्न हिस्सा है। इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा इस अभियान के तहत कार्यो के त्वरित निराकरण हेतु सहायक सम्पदा अधिकारी हेमन्त उपाध्याय एवं लिपिक द्वय वीरेन्द्र पाल एवं राम विवरेकर को सम्मानित किया गया है।
Related Posts
November 10, 2021 जिलाबदर बदमाश को चंदन नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
इंदौर : जिला बदर बदमाश अजय मकवाना निवासी हरिओम नगर पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में आ […]
March 31, 2023 बावड़ी से अब तक 35 शव बरामद, एक अभी भी लापता
रातभर में निकाले गए 21 शव,दिन में निकाले गए थे 14। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
मुख्यमंत्री […]
August 17, 2022 क्षतिग्रस्त कारम बांध बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार की निशानी – कमलनाथ
सरकार भ्रष्टाचार पर लीपापोती का प्रयास कर रही है।
पंचायत से लेकर मंत्रालय तक […]
December 16, 2020 चार सौ के नीचे पहुंचे कोरोना संक्रमण के मामले, ग्रोथ रेट भी घटकर 7 फीसदी पर आया
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दर में दो- तीन दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को […]
July 31, 2019 अध्यात्म अपनाने से लड़ाई- झगड़े खत्म हो सकते हैं- स्वामी परमानंद इंदौर: सूर्य रिफ्लेक्शन नहीं है पर रिफ्लेक्शन को सूर्य से अलग नहीं किया जा सकता। हम भी […]
February 5, 2021 बेटमा में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात के नियमों से कराया अवगत
इंदौर : 32 वे सड़क सुरक्षा माह 2021 के तहत यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता […]
May 9, 2022 पंचम निषाद ने सजाई गायन – वादन की महफिल
इंदौर : संगीत संस्था पंचम निषाद द्वारा इंदौर प्रेस क्लब के सहयोग से मासिक श्रृंखला के […]