इंदौर : ऑनलाइन IPL क्रिकेट मैच का सट्टा चलाने वाले 04 आरोपी, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में पकड़े गए। लसूडिया थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी नगर स्थित किराए के फ्लैट में ऑनलाइन क्रिकेट का सट्टा संचालित किया जा रहा था। आरोपी, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के जरिए सट्टा खिलवाते थे। आरोपियों ने सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 फीसदी और एजेंट आईडी पर 5 फीसदी कमीशन प्राप्त करना कबूला। सटोरिए से 2 लैपटॉप, 1 दर्जन मोबाइल सहित लाखों का सट्टे का हिसाब – किताब बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम 1. चयन मोदी पिता धर्मेंद्र निवासी 27 कमठी गेट,जावरा,जिला रतलाम, 2. यश पोरवाल उर्फ भरत पिता श्याम निवासी कोठी बाजार,जावरा ,जिला रतलाम 3. सुमित शर्मा पिता संतोष निवासी शीतला गली बजाना,नीमच 4. योगेश गोयल उर्फ बंटी पिता रमेश निवासी 32 स्टेशन रोड,नीमच का होना बताए गए। थाना लसूडिया में चारों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।
Related Posts
November 14, 2021 स्कूली बच्चों ने थाने का किया अवलोकन, पुलिस की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
इंदौर : बच्चों के मन में पुलिस और उसके काम करने के तरीके को लेकर काफी जिज्ञासा रहती है। […]
April 17, 2024 लता, मुकेश, रफी और किशोर कुमार के सदाबहार नगमों से सजी सुरीली महफिल
इन्दौर : कलाप्रेमी स्व: दीपक वाजपेयी की स्मृति में संस्था कला सेतु ने सदाबहार नगमों की […]
October 19, 2021 खंडवा-बुरहानपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में गोपी नेमा ने भी संभाला मोर्चा
बुरहानपुर : खंडवा लोकसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों चुनाव […]
October 4, 2023 प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट के छात्रों और प्राध्यापकों ने किया रक्तदान
पीआईएमआर, तेरापंथ युवक परिषद ने आयोजित किया था शिविर।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट […]
October 18, 2023 सोने के नकली जेवरात के जरिए गोल्ड लोन लेने वाले अतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश
तीन आरोपी गिरफ्तार, नकली सोने के आभूषण बरामद।
इंदौर : सोने के नकली आभूषण से गोल्ड […]
August 14, 2024 भारत व बांग्लादेश के बीच ग्वालियर में होगा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच
ग्वालियर : एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी इस बार ग्वालियर को मिल गई है। […]
February 16, 2025 सांसों पर नियंत्रण कर हम अपनी आयु को बढ़ा सकते हैं
स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में स्वर विज्ञान विशेषज्ञ अरुण शर्मा ने कही ये […]