आकाश विजयवर्गीय दैनिक भास्कर एमिनेंट अवार्ड से सम्मानित
Last Updated: July 21, 2022 " 11:57 pm"
इंदौर : कोरोना काल में अपनी विधानसभा 3 सहित पूरे इंदौर में उत्कृष्ट सेवा कार्य करने पर विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय को दैनिक भास्कर एमिनेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और मोटिवेशनल स्पीकर गोर गोपाल दास ने विधायक आकाश विजयवर्गीय को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर समूह के गिरीश अग्रवाल सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सम्मानित होने वालो में आकाश विजयवर्गीय एकमात्र राजनीतिक व्यक्ति थे।