फायनल में एमपी रॉयल को मात्र 2 अंकों से किया पराजित।
इंदौर : मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, क्रीड़ा भारती और विक्रम स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित जस्ट कबड्डी लीग में एमपी रॉयल को हराकर बेंगलुरु टाइगर चैंपियन रहा। कशमकश भरे फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु टाइगर 2 अंकों से विजेता रहा। अंतिम स्कोर बेंगलुरु टाइगर ने 43 अंक, एमपी रॉयल ने 41अंक प्राप्त किए। इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में बेंगलुरु टाइगर ने मुंबई मास्टर को हराया। बेंगलुरु टाइगर ने 43 अंक व मुंबई मास्टर ने 41 अंक अर्जित किए। दूसरा सेमीफाइनल एमपी रॉयल और दिल्ली दमदार के बीच खेला गया, एमपी रॉयल ने 58 अंक जबकि दिल्ली दमदार ने 46 अंक अर्जित किए, एमपी रॉयल 12 अंकों से जीतकर फाइनल खेला।
पुरस्कार वितरण हरियाणा कबड्डी एसोसिएशन और हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विजय प्रकाश, मध्य प्रदेश युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ निशांत खरे, पार्षद महेश बसवाल भाजपा, अनिल शर्मा, रोशन शर्मा, सोहन सैनी, संगीत सोनी ने किया। अतिथि स्वागत रामप्रकाश गौतम, हरीश डागुर, मन्नालाल बिंदोरिया, परमजीत सिंह पम्मी, सुनील ठाकुर ,आलोक तिवारी, विदुषी सुमनलता ने किया।
Related Posts
August 16, 2020 डीआईजी ऑफिस में फहराया तिरंगा, पीटीसी परिसर में किया गया पौधारोपण इंदौर : 74 वे स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी आफिस में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी हरिनारायण […]
November 17, 2020 प्रतिबन्ध के बावजूद हिंगोट युद्ध के लिए पहुंचे कई लोग, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा
देपालपुर : दीपावली के दूसरे दिन देपालपुर तहसील के ग्राम गौतमपुरा में हिंगोट युद्ध की […]
August 17, 2022 सिवान नदी में बहे पटवारी का शव बरामद, तहसीलदार अब भी लापता
सीहोर : जिले में मंगलवार रात तहसीलदार और पटवारी कार सहित नदी में बह गए थे। पटवारी […]
February 18, 2020 समाज में बढ़ती विकृति से रूबरू करा गया नाटक ‘पॉपकॉर्न’ इंदौर : समाज में संस्कारों की गिरावट इस हद तक बढ़ गई है कि अच्छे चिंतन और अच्छा इंसान […]
July 15, 2023 वामा साहित्य मंच ने स्कूलों में चलाई यातायात सुधार जागरूकता मुहिम
डीसीपी मनीष अग्रवाल ने बच्चों को यातायत और लाइसेंस प्रक्रिया के प्रति जागरूक […]
April 4, 2017 आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं अब आपको जल्द ही 200 रुपये के नोट देखने को मिल सकते हैं. सूत्रों ने बताया कि भारतीय […]
December 27, 2023 जिंसी हाट मैदान से हटेगा अतिक्रमण
महापौर व निगम आयुक्त द्वारा जिंसी हाट मैदान और रामगंज जिंसी क्षेत्र का […]