इंदौर : अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी में लिप्त आरोपी को खजराना पुलिस ने बन्दी बनाया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम ब्राउन शुगर कीमत लगभग 02 लाख रूपए, बरामद की गई है।
खजराना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की एक व्यक्ति स्टार चौराहा के पास स्थित खाली मैदान खजराना मे अवेध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए खडा हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंशुल पिता सुरेश बुंदेला उम्र 21 साल निवासी 56/4, सोलंकी नगर विजयनगर इन्दौर का होना बताया। उसकी विधिवत तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 10 ग्राम कीमत लगभग 02 लाख रूपये बरामद हुई।
आरोपी अंशुल के विरुद्ध अपराध धारा 8/21 ndps act के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से बारीकी से पूछताछ जारी हैं, जिससे ब्राउन शुगर के सौदागरों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।
Related Posts
May 12, 2024 भक्तिमय उल्लास के साथ मनाया गया प्रभु वेंकटेश का कल्याण उत्सव
इंदौर : अक्षय तृतीया पर छत्रीबाग स्थित श्री लक्ष्मी - वेंकटेश देवस्थान में प्रभु […]
October 31, 2020 बिना कारोबार के अरबपति कैसे बनें कमलनाथ,जवाब दें- मालू
इंदौर : 2004 में कमलनाथ की संपत्ति 5 करोड़ 18 लाख थी। बिना किसी कारोबार के वह बढ़कर 206 […]
November 28, 2020 मिलावट खोरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया था जांच के नाम पर भ्रष्टाचार- नरोत्तम
भोपाल : मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान छेड़ा है। 'मिलावट पर कसावट' के इस […]
May 1, 2023 सिटी बसों में भी सुना गया प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम
नवाचारों में इंदौर रहता है एक कदम आगे।
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की […]
October 20, 2018 विजयादशमी पर आरएसएस के निकले पथ संचलन इंदौर: बुराई पर अच्छाई की विजय के पर्व विजयादशमी पर आरएसएस ने शहर के 30 स्थानों से पथ […]
August 20, 2023 एक्टिवा पर ले जाई जा रही 55 लीटर से अधिक शराब जब्त
सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर मनीष खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा विक्रय एवं परिवहन के […]
January 8, 2021 उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली का प्रदाय करें सुनिश्चित, देवास जिले के दौरे पर विद्युत वितरण कम्पनी के एमडी ने दिए निर्देश
देवास : उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं सही बिलों की समय पर वसूली मप्र […]