पेरिस में आतंकी हमले से जुड़े 14 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

  
Last Updated:  June 9, 2022 " 08:13 pm"

मिलान : इटली के उत्तर-पश्चिमी बंदरगाह शहर जीनोआ की पुलिस 14 पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट तामील करने की तैयारी कर रही है। ये वो पाकिस्तानी हैं, जो सितंबर 2020 में पेरिस स्थित चार्ली हेब्दो पत्रिका के पूर्व कार्यालय के बाहर दो लोगों पर चाकू से हमला करने की घटना से जुड़े हैं।बताया जाता है कि इन सभी संदिग्धों पर एक अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ‘गब्बर ग्रुप’ से जुड़े होने और पाकिस्तानी मूल के हमलावर जहीर हसन महमूद से सीधे संपर्क में रहने का आरोप है। महमूद (27) फिलहाल फ्रांस की हिरासत में है। उसने जांचकर्ताओं को बताया है कि पैगंबर मोहम्मद के कैरिकेचर से गुस्से होकर उसने इस हमले को अंजाम दिया था। जिसे हाल ही में साप्ताहिक पत्र द्वारा पुनर्प्रकाशित किया गया था। चाकूबाजी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह घटना अखबार के पूर्व दफ्तर के बाहर हुई थी, जहां जनवरी 2015 में इस्लामिक चरमपंथियों ने 12 लोगों की हत्या कर दी थी।
बता दें कि 7 जनवरी 2015 को, दो फ्रांसीसी मुस्लिम भाइयों – सईद और चेरीफ कौची ने पेरिस में चार्ली हेब्दो के कार्यालय पर हमला किया था। दोनों भाई राइफलों और अन्य हथियारों से लैस थे। उन्होंने 12 लोगों को मार डाला और 11 अन्य को घायल कर दिया था। दोनों आतंकी भाई 9 जनवरी को मुठभेड़ में मारे गए थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *