राहुल गांधी को बाबासाहब के स्मारक पर जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  
Last Updated:  November 25, 2022 " 06:05 pm"

कांग्रेस ने बाबासाहब अंबेडकर को दो बार चुनाव में हरवाया।

बाबासाहब का सार्वजनिक जीवन समाप्त करने का प्रयास किया।

कांग्रेस ने बाबासाहब को सदैव अपमानित किया।

पत्रकार वार्ता के जरिए बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने लगाए गंभीर आरोप।

इंदौर : अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का कहना है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के तहत महू स्थित बाबासाहेब आंबेडकर के राष्ट्रीय स्मारक पर जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।जिस कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर का सार्वजनिक अपमान किया, उनके सार्वजनिक जीवन को समाप्त करने की कोशिश की, उस कांग्रेस के नेता राहुल को बाबा साहेब के स्मारक पर जाने का कोई अधिकार नहीं है।

45 साल में कांग्रेस बाबा साहब का स्मारक नहीं बना पाई।

लाल सिंह आर्य ने राहुल गांधी के महू स्थित बाबा साहब के स्मारक पर जाने को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में 45 वर्ष कांग्रेस की सरकार रही लेकिन उसने महू में डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया। यह स्मारक बीजेपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बनवाया। भाजपा की केंद्र सरकार ने महू रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा।

कांग्रेस ने बाबासाहब को सदैव अपमानित किया।

श्री आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने 1952 के लोकसभा चुनाव में डॉक्टर अंबेडकर को उत्तर मुंबई से हराने का पाप किया। 1954 में भंडारा लोकसभा के उपचुनाव में भी बाबा साहब को हरवाकर कांग्रेस ने उनका सार्वजनिक जीवन समाप्त करने का प्रयास किया। मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकारों ने बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से एक भी विश्वविद्यालय नहीं बनाया। कांग्रेस की देश के अधिकांश प्रदेशों में सरकार रही लेकिन उन्होंने बाबासाहब भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े एक भी स्थान पर राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनवाया। कांग्रेस की केंद्र सरकार के रहते बाबासाहब अंबेडकर को भारत रत्न का सम्मान तक नहीं दिया गया। संसद के सेंट्रल हॉल में डॉक्टर अंबेडकर का तेल चित्र कांग्रेस ने नहीं लगाया। कांग्रेस सरकारों में एक भी योजना का नाम डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम से नहीं बनाई गई। कांग्रेस ने जानबूझकर संविधान निर्माता बाबासाहब अंबेडकर की उपेक्षा की, उन्हें अपमानित किया। ऐसे में राहुल गांधी को बाबा साहब की जन्मस्थली पर बने स्मारक पर जाने का कोई अधिकार नहीं है। बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा इसका विरोध करता है।

एक देश में दो संविधान कांग्रेस ने लागू किए।

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने कहा कि संविधान की बात करने वाली कांग्रेस ने ही 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की। जम्मू कश्मीर में धारा 370 के जरिए एक ही देश में दो विधान लागू किए। इसके चलते अनुसूचित जाति वर्ग को उसके संवैधानिक और मौलिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ा। बीजेपी की मोदी सरकार ने धारा 370 खत्म कर अनुसूचित जाति वर्ग को जम्मू कश्मीर में भी उसके अधिकार दिलाए।

संविधान गौरव दिवस मनाएगी बीजेपी।

श्री आर्य ने बताया कि बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से 26 नवंबर तक बस्ती संपर्क अभियान चलाया जा
रहा है। 75 हजार बस्तियों में संपर्क करने का हमारा लक्ष्य था, जबकि हम 95 हजार बस्तियों में संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस 26 नवंबर से 6 दिसंबर बाबासाहेब अंबेडकर के निर्वाण दिवस तक बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा संविधान गौरव अभियान चलाएगा। इसके तहत 29 वह 30 नवंबर को
देशभर के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 3 व 4 दिसंबर को अनुसूचित जाति के प्रभावशाली लोगों के बीच अनुसूचित जाति मोर्चा के
कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। साथ ही 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच संविधान विषय पर विभिन्न संगोष्ठी एवं समाज जनों के बीच चर्चा के कार्यक्रम रखे जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भगवान परमार, अनुसूचित जाति राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रताप करोसिया, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर प्रभारी संदीप दुबे, अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर महामंत्री राजू सुनहरे एवं नवल देव उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *