इंदौर : ऑनलाइन ठगी करने हेतु बैंक खाते उपलब्ध कराने वाली अंतर राज्य गैंग का पर्दाफाश करते हुए कनाड़िया थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी गांव देहात में निम्न वर्ग के मजदूर एवं किसानों से लोन दिलाने के नाम बैंक खाते ले लेते थे और ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के लोगों को बेच देते थे। आरोपी बैंक खातो के साथ मोबाइल की सिम, ATM कार्ड मय पिन, स्कैनर भी उपलब्ध करवाते थे।
पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों से बचने के लिए आरोपी प्रति दिन अलग अलग होटलों में रुकते थे।
कनाडिया पुलिस के मुताबिक टीम ने दिनाँक 13/04/2025 को मुखबिर की सूचना पर एक सफेद रंग की इनोवा कार क्रमांक MH30AT9111 से इन आरोपियों को पकड़ा। इनके खिलाफ थाना कनाडिया मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया गया है।
आरोपियों के नाम 1.कुणाल पिता सुनील कुमार मनवानी नि. गली नं.3 सिंधी केंप, कच्ची खोली अकोला महाराष्ट्र, 2.गौरव पिता, श्रीराम कुंटे निवासी हरी हरपेठ जूना शहर अकोला महाराष्ट्र, 3.कुणाल पिता रतन बुन्देले निवासी शिवनगर ओल्ड सिटी अकोला महाराष्ट्र, और 4.संघपाल पिता गोवर्धन मोहोट निवासी सिद्धी केंप शास्त्री नगर, अकोला महाराष्ट्र होना बताए गए। आरोपियों से मामले में आगे पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
March 30, 2019 कमलनाथ सरकार ने जनता के साथ की वादाखिलाफी- मेंदोला इंदौर: बीजेपी के लोकसभा संयोजक रमेश मेंदोला ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उसके पास […]
October 23, 2024 संतोष सिंह होंगे इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर
वर्तमान कमिश्नर राकेश गुप्ता सीएम के ओएसडी होंगे।
वर्तमान ओएसडी राजेश हिंगणकर 31 […]
February 17, 2020 बस एक शाम..रही खय्याम के नाम.. इंदौर : मप्र की व्यावसायिक होने के साथ सांस्कृतिक नगरी भी है इंदौर। यहां न तो कलाकारों […]
March 20, 2022 रंगपंचमी पर उत्साह के साथ निकलेंगी रंगारंग गेर व फाग यात्रा,रहेंगे पुख्ता इंतजाम
इंदौर : मंगलवार 22 मार्च को उमंग, उल्लास और उत्साह के साथ परंपरागत रूप से रंग पंचमी की […]
September 2, 2022 दसलक्षण पर्व आत्म साधना का पर्व है – मुनिश्री श्रुतधर नंदी
रविवार सुबह नेत्ररोग निवारण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगेगा।
इंदौर : अंजनी नगर […]
March 16, 2022 मालवा संस्कृति मंच ने विशिष्टजनों सहित सैकड़ों लोगों को दिखाई ‘द कश्मीर फाइल्स’
इंदौर : कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म, अत्याचार व प्रताड़ना के साथ उनकी पीड़ा व अपनी ही […]
July 11, 2023 प्रियाणी वाणी पंडित का नया वीडियो सॉन्ग यू ट्यूब पर रिलीज
इंदौर : इंदौर से मुंबई जाकर फिल्म संगीत जगत में जिन गायिकाओं ने शहर का नाम रोशन किया […]