इंदौर : कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने से शासन- प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इंदौर में गुरुवार को कोरोना संक्रमण में आए उछाल ने आनेवाले दिनों में हालात कितने विकट हो सकते हैं, इसका आभास करा दिया है। कोरोना से मौतों का सिलसिला भी फिर शुरू हो गया है। कुल मिलाकर सावधानी, सतर्कता और वैक्सिनेशन पर ध्यान नहीं दिया गया तो मुसीबत बढ़ सकती है।
612 नए संक्रमित मिले।
गुरुवार को 3353 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन मिलाकर 3772 की जांच की गई। 3119 निगेटिव पाए गए। 612 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 28 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 13 खारिज किए गए।
आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 907950 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 66569 अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं।
415 किए गए डिस्चार्ज।
गुरूवार को 415 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 62900 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आने में कामयाब रहे हैं। 2718 मरीजों का इलाज चल रहा है।
2 और मरीजों ने तोड़ा दम।
गुरुवार को 2 और कोरोना के मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 951 संक्रमित मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
Related Posts
January 4, 2023 निर्मला देवी पाठक सर्वश्रेष्ठ यातायात प्रबंधन मित्र पुरस्कार से नवाजी गई कुसुम नवाल
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा श्रीमती नवाल को 51 हजार रुपए, सम्मान पत्र व पुष्प गुच्छ […]
December 2, 2021 बैतूल में बस- ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत, 5 की मौत, 25 घायल
बैतूल : मुलताई के पास बुधवार को बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस […]
November 18, 2021 प्रोफेसर मेहरा मप्र लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनोनीत
इंदौर : राज्य शासन द्वारा प्रोफ़ेसर डॉ. राजेश लाल मेहरा को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग का […]
June 26, 2022 प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान का हंगरी की यूनिवर्सिटी के साथ करार
संस्थान के मास कम्युनिकेशन के छात्र हंगरी के यूनिवर्सिटी में एक सेमेस्टर का अध्ययन कर […]
February 21, 2021 ‘संवाद’ में मिले सुझावों को अमल में लाकर सुधारेंगे शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था- डीआईजी
इंदौर प्रेस क्लब द्वारा शहर के यातायात को लेकर आयोजित 'संवाद' कार्यक्रम में […]
November 6, 2024 रीवा – इंदौर – रीवा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
इंदौर से 07 नवंबर को दोपहर एक बजे रवाना होगी।
दोनों दिशाओं में एक - एक फेरा लगाएगी […]
January 19, 2021 कोरोना टीकाकरण के बाद अब तक 447 लोगों में पाए गए साइड इफेक्ट, 3 को करना पड़ा भर्ती
नई दिल्ली : देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है। इस बीच कई लोगों में वैक्सीन […]