इंदौर : जून माह में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।लेकिन इसके विपरीत संक्रमण का दायरा अब सिमटता नजर आ रहा है। बीते तीन- चार दिनों से संक्रमित मामलों में काफी कमीं आ गई है। शनिवार को तो संक्रमित सैम्पलों की संख्या 2 फीसदी से भी कम रही। ये स्थिति बताती है की कोरोना के प्रकोप से इंदौर अब उबरने लगा है।
27 नए संक्रमित मरीज मिले..
सीएमएचओ कार्यालय से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को कुल 2462 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे। 1619 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 1547 निगेटिव पाए गए जबकि महज 27 सैम्पल पॉजिटिव निकले। शेष 45 सैम्पल ऐसे हैं जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आज दिनांक तक की स्थिति देखें तो कुल 44 हजार 446 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। इनमें से अब तक कुल 3749 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। खुशी की बात ये है कि इनमें से 60 फीसदी से भी ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।
66 और मरीजों ने कोरोना पर पाई विजय।
शनिवार को 66 और मरीजों ने कोरोना को पराजित कर अस्पताल से विदा ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 2390 मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आ गए हैं। 1203 का इलाज फिलहाल चल रहा है।
3 मरीजों ने हारी जिंदगी की जंग..
शनिवार को 3 और कोरोना संक्रमित जिंदगी की जंग हार गए। इन्हें जोड़कर आज दिनांक तक इंदौर में कुल 156 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो गई है।
Related Posts
December 3, 2024 लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा दो साथियों सहित गिरफ्तार
इंदौर : बिहार के जिला गोपालगंज- थाना कुचायकोट का वांछित पचास हजार का ईनामी आरोपी व […]
March 26, 2022 देश की आजादी में क्रांतिकारियों के योगदान से नई पीढ़ी को अवगत कराएं- राज्यपाल श्री पटेल
इंदौर : देश को यूं ही आजादी नहीं मिली। इसको पाने के लिए खुदीराम बोस, सावरकर, सरदार […]
December 29, 2022 नर्मदा के जल का अपव्यय न करने की महापौर ने की अपील
वार्ड 59 स्थित अटल बिहारी वाजपेई उद्यान में महापौर व बीजेपी संगठन महामंत्री ने किया […]
May 17, 2022 सानंद के मंच पर रहस्य की परतों में लिपटा नाटक 38 कृष्ण व्हिला का मंचन
इंदौर : कोरोना काल में ठप पड़ी सांस्कृतिक गतिविधियां अब पुनः जोर शोर से प्रारंभ हो गई […]
July 16, 2023 वैष्णव प्रबंध संस्थान के विद्यार्थियों को बताया गया जी -20 समिट का महत्व
इंदौर : वैष्णव प्रबंध संस्थान, इन्दौर में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के सहयोग से इन्दौर […]
March 1, 2021 सुहाना, एम हासिनी,सायली, वर्तिका, प्रिशा, संचारी, तनीषा, अनन्या सेमीफाइनल में पहुंची
इंदौर : भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मप्र टेबल टेनिस संगठन द्वारा अभय […]
May 1, 2021 श्री दत्त माऊली भक्त मंडल रियायती दरों पर करवाएगा कोरोना पीड़ितों का सीटी स्कैन
इंदौर : कोरोना महामारीं के इस भीषण दौर में कई लोग व धार्मिक, सामाजिक और कारोबारी […]