बच्चों को स्कूली बैग और कापियां भी की वितरित।
इंदौर : इंदौर जिले में 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को मध्यान्ह भोजन के तहत आलू-छोला, पूरी, खीर, लड्डू आदि परोसा गया। नगरीय प्रशासन, विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के बाद मूसाखेड़ी स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी किया। मंत्री विजयवर्गीय ने बच्चों को स्कूली बैग, कापियां आदि भी वितरित की।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र हार्डिया, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री विजयवर्गीय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शैक्षणिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में शैक्षणिक सुधार की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रधानमंत्री के संकल्पों को पूरा करने के लिए कारगर प्रयास किए जा रहे हैं।मंत्री विजयवर्गीय ने बच्चों से कहा कि वे शिक्षा के साथ संस्कार भी प्राप्त करें। बड़े बुजुर्गों, माता-पिता तथा गुरूजनों का सम्मान करें। पढ़े-लिखें तथा जीवन में आगे बढ़ें।
Related Posts
January 27, 2022 गणतंत्र दिवस पर बीजेपी कार्यालय में रणदिवे ने फहराया तिरंगा
इंदौर : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय इंदौर में नगर अध्यक्ष […]
January 14, 2020 जो इतिहास को भूलता है वह भविष्य का निर्माण नहीं कर सकता- आचार्यश्री इंदौर : दिगम्बर जैन समाज के संत आचार्यश्री विद्या सागरजी महाराज ने मंगलवार को तिलक नगर […]
April 30, 2021 चेकिंग के दौरान कनाड़िया पुलिस ने कार से बरामद किए 22 लाख 80 हजार रुपए
इंदौर : कनाडिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 22 लाख 80 हजार रुपए की राशि बरामद की है। […]
March 20, 2023 खजराना स्थित नाहर शाह वली की दरगाह पर पेश की गई नागपुर से आई चादर
इंदौर : खजराना नाहर शाह वली दरगाह पर नागपुर से बाबा ताजुद्दीन के आस्ताना ए आलिया से आई […]
March 17, 2021 अयोध्या से चित्रकूट रामपथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल को रवाना होगी आईआरसीटीसी की पर्यटक ट्रेन
इंदौर : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने भारत दर्शन पर्यटन […]
March 24, 2021 तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पौने पांच सौ से अधिक मिले नए संक्रमित, दो की मौत
इंदौर : कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बहुत तेज नजर आ रही है। हर दिन बढ़ रहे […]
January 26, 2022 राजमाता विजयाराजे की पुण्यतिथि पर बीजेपी नेता- कार्यकर्ताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 21वीं पुण्यतिथि […]