आगरा: लखनऊ से दिल्ली जा रही यूपी रोडवेज की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर 30 फ़ीट गहरे नाले में जा गिरी। यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के चार बजे ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार 29 यात्रियों की मौत हो गई और 18 घायल हो गए। बताया जाता है कि बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसे के समय सभी गहरी नींद में थे। सूचना मिलने के बाद अमले के साथ मौके पर पहुंचे जिला और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए।
चालक को झपकी आने से हुआ हादसा।
स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हुई और नाले में जा गिरी। घटना की जांच की जा रही है।
मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। उन्होनें घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी स्थानीय प्रशासन को दिए हैं। पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है।
Related Posts
October 25, 2016 25 दिन में 31 बार सीजफायर वॉयलेशन करने वाले PAK को अब याद आया एग्रीमेंट
नई दिल्ली. बीते 25 दिन में पाकिस्तान 31 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है। अब उसे 2003 […]
December 10, 2023 दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश, आरोपी पति – पत्नी गिरफ्तार
होटल संचालक एवं उसकी महिला साथी की आरोपियों द्वारा की गई थी हत्या।
पुलिस का दावा, […]
January 13, 2023 व्यंकटेश देवस्थान में आस्था व उल्लास के साथ मनाया गया गोदा – रंगनाथ का विवाहोत्सव
धनुर्मास महोत्सव के तहत 27 वे दिन मनाया गया गोदा- रंगनाथ विवाहोत्सव।
धनुर्मास में […]
February 9, 2021 युवा वाहन जागृति यात्रा से राममय हुआ शहर, बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी की शिरकत
इंदौर : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अधिकाधिक निधि संग्रहण को लेकर निकाली जा […]
February 21, 2023 सौर ऊर्जा के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी कर इंदौर ने रचा इतिहास
सोलर सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़े इंदौर।
ग्रीन बॉन्ड के लिस्टिंग कार्यक्रम में बोल […]
February 10, 2025 मंत्री सिलावट ने सवा आठ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
नगर निगम के जोन 17 में किया करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और […]
February 27, 2023 इंदौर से शिरडी और उदयपुर के लिए इंडिगो शुरू करेगा सीधी उड़ान
इंदौर : इंडिगो एयरलाइंस इंदौर से शिर्डी और उदयपुर के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। 26 […]