25 दिन में 31 बार सीजफायर वॉयलेशन करने वाले PAK को अब याद आया एग्रीमेंट

  
Last Updated:  October 25, 2016 " 11:39 am"

नई दिल्ली. बीते 25 दिन में पाकिस्तान 31 बार सीजफायर वॉयलेशन कर चुका है। अब उसे 2003 में हुए एक सीजफायर एग्रीमेंट की याद आई है। भारत में पाक के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित ने कहा, “दोनों देशों को सीजफायर एग्रीमेंट को लागू करने पर विचार करना चाहिए। चीजों को तबाह करना आसान होता है, लेकिन उसे बनाने में सालों लगते हैं।” दोनों देशों के मसले को डिप्लोमेसी से कर सकते हैं हल…
– बासित ने सोमवार को दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट स्टडीज के एक प्रोग्राम में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भारत-पाक को 2003 में हुए सीजफायर एग्रीमेंट को लागू करने पर विचार करना चाहिए।
– वहीं, पाक के इंटरनेशनल लेवल पर अलग-थलग पड़ जाने को लेकर बासित ने कहा, “धरती पर कैसे एक देश को अलग-थलग किया जा सकता है, जबकि वो देश सबसे ज्यादा आतंकवाद का विक्टिम रहा है। दोनों देशों के बीच मसले को डिप्लोमेसी और को-ऑपरेशन से हल किया जा सकता है।”
– बासित ने ये भी कहा, “चीजों को तबाह करना आसान होता है, लेकिन उसे बनाने में सालों लगते हैं। क्या हम कल्पना कर सकते हैं कि जो चीजें खत्म हो रही हैं, उन्हें बनाने में कितना वक्त लगेगा। सीजफायर एग्रीमेंट लागू करना बिगड़ते हालात को काबू करने में भी मददगार साबित होगा।”
फिर अलापा कश्मीर राग
– बासित ने कहा, “भारत-पाक के बीच समस्या की असल जड़ जम्मू-कश्मीर है।”
– “पाकिस्तान को अपनी फॉरेन पॉलिसी के लिए कट्टर राष्ट्रीयता अपनाने की जरूरत नहीं है।”
ऐसे सामने आई पाक की बौखलाहट
होते रहे वॉयलेशन
– 21 अक्टूबर : आरएस पुरा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर सीजफायर वॉयलेशन। एलओसी के पास मंजाकोट सेक्टर में भारी हथियारों से फायरिंग।
– 21 अक्टूबर : हीरानगर, राजौरी और पुंछ में 3 बार सीजफायर वॉयलेशन किया। बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में पाकिस्तान रेंजर के 7 सैनिक मारे गए और 3 जख्मी हो गए।
– 8 अक्टूबर : पाक फौजों ने पुंछ जिले में मेंढर-कृष्णागति सेक्टर में गोलीबारी की। इसमें एक जवान घायल हो गया।
– 5 अक्टूबर : पाक की तरफ से 3 बार सीजफायर वॉयलेशन किया गया। इसमें हेवी फायरिंग की गई। पाक की ओर से पुंछ और राजौरी जिलों के 3 सेक्टर और सिविलियन इलाकों में मोर्टार दागे गए।
– 4 अक्टूबर : पाक ने 10 इलाकों में मोर्टार दागे। भारतीय पोस्ट्स और एलओसी से सटे सिविलियन इलाकों में 5 बार सीजफायर वॉयलेशन किया। ये वॉयलेशन जम्मू, पुंछ और राजौरी जिले में हुए।
– 3 अक्टूबर : पाक ने 4 बार सीजफायर वॉयलेशन किया। सौजियां, शाहपुर-केरनी, मंडी और केजी सेक्टर में पाक की तरफ से हेवी फायरिंग हुई।
– 2 अक्टूबर : पाकिस्तान की तरफ से रात सवा सात बजे जम्मू जिले में एलओसी से सटे पालनवाला बेल्ट में गोलीबारी की गई।
– 1 अक्टूबर : जम्मू जिले के अखनूर के पालनवाला सेक्टर में मोर्टार दागे गए।
– 30 अक्टूबर : पाक की तरफ से जम्मू के अखनूर सेक्टर के पालनवाला, चापरियाल और समनाम इलाकों में फायरिंग की गई।
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकी हमले
1. तूतीगुंड (हंदवाड़ा), 15 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में शनिवार रात आतंकियों ने एक पुलिस गाड़ी पर फायरिंग की। हमला तूतीगुंड में हुआ था। हालांकि, जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
2. जकूरा (श्रीनगर), 14 अक्टूबर: सशस्त्र सीमा बल (SSB) की पैट्रोलिंग पार्टी पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 8 घायल।
3. शोपियां, 11 अक्टूबर: आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर ग्रेनेड से हमला किया। इसमें दो जवानों समेत 6 लोग घायल हो गए।
4. पंपोर, 10 अक्टूबर: आतंकियों ने सबसे पहले सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग की। इसके बाद वे जेकेईडीआई की बिल्डिंग में आकर छिप गए। इस हमले में एक जवान जख्मी हो गया।
5. शोपियां, 8 अक्टूबर: आतंकवादियोंं ने पुलिस पोस्ट पर हमला किया। इसमें एक पुलिस जवान शहीद हो गया। हमले में कितने आतंकवादी शामिल थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
6. कुपवाड़ा, 6 अक्टूबर: कुपवाड़ा के हंदवाड़ा स्थित लंगेट में आर्मी कैम्प पर आतंकवादियों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। आतंकवादियों के पास पाकिस्तान में बनी दवाइयां और दूसरे सामान मिले। आर्मी ने आतंकियों के खिलाफ यहां 6 घंटे ऑपरेशन चलाया।
7. बारामूला, 2 अक्टूबर: सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आतंकवादियों ने बारामूला में बीएसएफ और आर्मी के कैम्प को निशाना बनाया। इस हमले में एक जवान शहीद हो गया और एक जवान जख्मी हो गया। हमला करने के बाद आतंकी भागने में सफल रहे। ऐसा कहा जा रहा है कि इस हमले को 3 से 4 आतंकवादियों ने अंजाम दिया था।
Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *