आयु के 75 वर्ष पूरे कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों का किया गया सम्मान।
इंदौर : दूरसंचार सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ इंदौर का 27 वा वार्षिक स्नेह सम्मेलन और वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह शुक्रवार को जाल सभागृह में आयोजित किया गया। पूर्व डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
75 वर्ष पूरे करने वाले सदस्यों का सम्मान।
कार्यक्रम में अपनी आयु के 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अतिथि धमेंद्र चौधरी के हाथों शॉल – श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में भंवर सिंह नागर, नारायण चकारिया, भवानी प्रसाद पाल, ए एच तलरेजा, श्याम श्राफ, के एल राठौर, रामदेव बौरासी, गयाप्रसाद पाल, श्रीनिवास सातपुते, विट्ठलराव पंवार, के सी वर्मा और मोहम्मद हसीन खान शामिल थे।
इंसान कभी सेवानिवृत्त नहीं होता।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चौधरी ने इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि नौकरी से रिटायर होना केवल एक पड़ाव भर है। इंसान कभी रिटायर नहीं होता। ये जिंदगी का दूसरा पड़ाव है जब आप अपने तरीके से जिंदगी जी सकते हैं।अपनी रुचि का काम कर सकते हैं। अपने अनुभवों का लाभ युवा पीढ़ी को दे सकते हैं।
प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया। संस्था का परिचय सुंदरलाल ने दिया। स्वागत उद्भोधन प्रेम तिवारी ने दिया।कार्यक्रम संचालन अभिजित वाडीकर ने किया।
अंत में आभार सी. के. जोशी ने माना।
Related Posts
April 20, 2025 एआई का सही तरीके से इस्तेमाल बहु उपयोगी साबित हो सकता है : भिमानी
इंदौर : "एआई पॉवर्ड टूल और एप्स मनचाहे विषय पर लेखन कर सकते हैं। आपने जो कुछ लिखा है, […]
April 27, 2020 केंद्रीय दल ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, सतर्कता बरतने पर दिया जोर इंदौर : भारत सरकार द्वारा गठित केंद्रीय दल आईएमसीटी के टीम लीडर व भारत सरकार में […]
September 9, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विधानसभा दो और तीन में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर
देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे शिविर में सेवाएं।
बीजेपी कार्यकर्ता घर […]
January 7, 2021 ट्रम्प समर्थकों ने अमरीकी संसद को बनाया बंधक, सुरक्षाकर्मियों की फायरिंग में एक प्रदर्शनकारी की मौत
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने जमकर हंगामा करते हुए अमेरिकी […]
July 24, 2021 पीएम मोदी ने भी देखा ओलिम्पिक का उदघाटन समारोह, भारतीय दल का बढाया उत्साह
नई दिल्ली : जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित 32 वे ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह […]
October 10, 2020 कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल में अपनी हत्या की जताई आशंका..!
कोलकाता : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने […]
November 30, 2021 जनता की भागीदारी के साथ मैरियट इंटरनेशनल ला रहा है वीगन भोजन शैली से प्रेरित ‘मूड डाइट्स 2.0’
इंदौर : अपने सभी होटल्स और रेस्टोरेंट्स में कुछ नायाब और शानदार व्यंजन पेश करने के लिए […]