डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया जा सका आग पर काबू।
जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन की घटना।
जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के भिटोनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम बड़ा हादसा टल गया। यहां पेट्रोलियम उत्पाद लेकर जा रही मालगाड़ी की बोगी में भीषण आग लग गई। BPCL डिपो से डीजल-पेट्रोल भरकर निकली इस ट्रेन के बोगी नंबर-2468 में आग बोगी के नीचे स्थित मेन कप्लर में लीक के कारण लगी। दो स्थानीय लड़कों ने बोगी से उठती लपटें देखीं और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर और पुलिस को दी। पेट्रोल से भरी लगभग 50 बोगियों वाली इस ट्रेन की 4-5 बोगियों से लगातार भीषण लपटें उठने लगीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बन गया। लोग घरों से बाहर निकल आए, कई परिवार अपने घर खाली कर 20 किलोमीटर दूर सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। पुलिस, RPF और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और इलाके को घेर लिया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाकों को खाली कराया गया और लोगों को स्टेशन से पर्याप्त दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई। शहपुरा और आसपास के फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ भारत पेट्रोलियम और आयुष कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 10 दमकलों और फोम के उपयोग से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया। यदि आग समय पर नहीं बुझाई जाती तो यह एक भयावह हादसा हो सकता था।
Related Posts
February 7, 2025 स्व. पंडित श्री वल्लभ शर्मा के घर पहुंचे बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा
स्व. शर्मा के पुत्र और परिवार के सदस्यों ने सुमित मिश्रा का किया आत्मीय […]
March 3, 2024 फार्मास्यूटिकल और चिकित्सा उपकरण निर्माण के लिए मप्र में अनुकूल वातावरण
इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन फार्मास्यूटिकल सेक्टर एंड मेडिकल डिवाइसेज इन मध्यप्रदेश […]
November 13, 2023 जब लोग दीपावली मनाने में जुटे थे, भाग्यश्री कर रही थी लावारिस शव का अंतिम संस्कार..!
इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक […]
May 23, 2021 मंडियां बन्द होने से फल- सब्जियां नहीं बेच पा रहे किसान, खेतों में खराब हो रही फसल
इंदौर : कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते जिले में मंडियां बंद होने से किसान बेहद परेशान […]
January 9, 2024 बेकाबू स्कूल बस ने रेस्टोरेंट संचालक को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
एक एक्टिवा सवार भी हुआ घायल।
माणिकबाग ब्रिज के पास हुआ हादसा।
लॉरेल्स स्कूल की […]
February 20, 2025 लखनऊ रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण इंदौर – पटना सहित कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
इंदौर : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित […]
May 10, 2021 1 जून से गूगल फ़ोटो सेवा के लिए लगेगा चार्ज
नई दिल्ली : 1 जून, 2021 के बाद गूगल फोटो सेवा फ्री नहीं रह जाएगी। यानी अगले माह से इस […]