इंदौर : जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों ने सुबह – सुबह ही परिवार के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने बूथ नंबर 256, श्रमिक विद्यापीठ, रोड नंबर 7 पर पहुंचकर मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी राकेश गोलू शुक्ला ने बूथ क्रमांक 72 बाणगंगा मेनरोड स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 की भाजपा प्रत्याशी मालिनी गौड़ परिवार के साथ सुबह बूथ क्रमांक 21, लोधीपुरा गली नंबर 2 के मतदान केंद्र पर पहुंची और मतदान किया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र हार्डिया ने नवलखा चौराहा स्थित शासकीय कन्या विद्यालय शंकरबाग के पास पहुंचकर अपना वोट डाला।
राऊ विधानसभा प्रत्याशी मधु वर्मा ने बूथ क्रमांक 62, माता गुजरी कॉलेज, भोलाराम उस्ताद मार्ग मेनरोड जाकर मतदान किया।
देपालपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी मनोज पटेल ने बूथ क्रमांक 57, शासकीय माध्यमिक विद्यालय, पिपल्याराव कमरा नंबर 3 में मतदान किया।
महू विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर ने बूथ क्रमांक 30, शासकीय विद्यालय, संगम नगर में वोट डाला। बाद में वे महू के लिए रवाना हो गई।
सांवेर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट ने परिवार सहित ग्रीन हायर सेकेंडरी स्कूल, अग्रवाल नगर में मतदान किया। बाद में वे सांवेर के लिए रवाना हुए।
Related Posts
December 14, 2020 लोक अदालत में 59 करोड़ 82 लाख रुपए के अवार्ड पारित
इंदौर : जिला न्यायालय में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 1519 प्रकरणों का […]
October 8, 2020 चोरी की बुलेट पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : थाना क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम को 7 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति […]
September 15, 2020 नागपुर से 4 साल के बालक का अपहरण कर भागा आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आया इंदौर : नागपुर पुलिस ने मंगलवार को डीआईजी इंदौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र को सूचना दी थी […]
November 12, 2022 पब कल्चर युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा, इसपर लगे रोक
मां अहिल्या की नगरी को हम बिगड़ने नही देंगे।
नशे के कारोबार और पब संस्कृति पर कसेंगे […]
April 30, 2021 निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट के लिए प्रदेश सरकार देगी 50 फ़ीसदी सब्सिडी, जल्द सुचारू होगी ऑक्सीजन की उपलब्धता- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का दावा है कि निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमीं […]
September 26, 2021 टैंकर में गुप्त कंपार्टमेंट बनाकर करोड़ों रुपए के पेट्रोल- डीजल की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 4 धराए
इंदौर : टैंकरों में एक विशेष कंपार्टमेंट बनाकर, पेट्रोल- डीजल की चोरी करने वाला संगठित […]
May 3, 2025 ‘भारत वन’ के रूप में शहर के मध्य में विकसित होगा सौ फीसदी हरित क्षेत्र
इंदौर को मिलेगा ‘भारत वन’
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वरिष्ठ नागरिकों, पर्यावरणविदों […]