इंदौर : बीते कुछ दिनों से जिस तरह कोरोना संक्रमितों के मामलों में गिरावट आ रही है, उससे सुखद संकेत मिल रहे हैं कि अब कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है। सोमवार 28 दिसम्बर को 258 तो मंगलवार 29 दिसम्बर को 223 संक्रमित मामले सामने आए। ग्रोथ रेट भी पहले के मुकाबले कम हुआ है। हालांकि कोरोना से होनेवाली मौतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
5 फीसदी से कम रहा ग्रोथ रेट।
मंगलवार को 1945 सैम्पल लिए गए। रेपिड टेस्ट मिलाकर कुल 4511 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई। 4270 निगेटिव पाए गए, 223 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। आज दिनांक तक के मामलों पर नजर डालें तो कुल 655796 सैम्पलों की टेस्टिंग की गई है। 54684 सैम्पल संक्रमित पाए गए । इनमें से 50 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की गई जान।
कोरोना से हो रही मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार को भी 4 संक्रमित मरीजों की जान चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 871 मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।
256 मरीज ठीक होकर लौटे घर।
मंगलवार को 256 मरीज विभिन्न कोविड अस्पतालों से ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इसी के साथ अब तक कुल 50858 मरीज ठीक हो चुके हैं। 2955 मरीजों का इलाज चल रहा है।
Related Posts
June 3, 2024 दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी से जबलपुर कलेक्टर के बेटे अमोल की मौत
हीट वेव के कारण बिगड़ गई थी तबीयत।
दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था कलेक्टर पुत्र […]
October 28, 2021 इंदौर के पाटनीपुरा चौराहा स्थित दो दुकानों में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से दो दमकलकर्मी सहित तीन झुलसे
इंदौर : शहर के व्यस्ततम पाटनीपुरा क्षेत्र में गुरुवार तड़के दो इलेक्ट्रिक शॉप में भीषण […]
October 21, 2020 कांग्रेस और कमलनाथ की सोच महिला विरोधी- शिवराज
इंदौर : सांवेर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी तुलसीमराम सिलावट के समर्थन में ग्राम […]
November 12, 2022 बड़े आईटी हब के रूप में विकसित हो रहा इंदौर
आईटी क्षेत्र में निवेश के लिए बढ़ते आकर्षण को देखते हुए इंदौर में अत्याधुनिक सुविधाओं से […]
October 25, 2023 इंदौर में मसालों की फैक्ट्री लगाएगा एमडीएच समूह
स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेेश के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में बोले देश के मसाला किंग राजीव […]
March 12, 2025 मप्र का वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के लिए 04 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश
युवाओं, छात्रों, सरकारी कर्मचारियों के लिए खास प्रावधान।
बजट में कोई नया कर नहीं […]
April 5, 2023 7 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रेस्टीज फिल्म फेस्टिवल
देश, विदेश की फ़िल्मों का होगा प्रदर्शन।
इंदौर : प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट […]