इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों की होने वाली बैठक एवं किसान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70% योजनाएं किसान भाइयों के लिए चलाई जा रही हैं। किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का लाभ सभी किसान भाई बहनों तक पहुंचाना होगा। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि आगामी चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी।
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को पूरी लगन के साथ पूरा करने को कहा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश पवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, नगर महामंत्री जितेंद्र चौधरी,जिला महामंत्री सत्यनारायण परमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
February 5, 2023 विहिप ने जिला व प्रखंड स्तर पर मनाई संत रविदास की जयंती
इंदौर : संत रविदास की जयंती पर विश्व हिंदू परिषद ने कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित […]
February 22, 2022 मोबाइल लूट कर भाग रहे आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस ने धर- दबोचा
इंदौर : मोबाइल लूट के भाग रहे तीन आरोपियों को फरियादी की शिकायत पर यातायात प्रबंधन […]
April 21, 2022 भोपाल रेल मंडल की गाड़ियों में कोरोना काल में वापस ली गई सुविधाएं पुनः बहाल
भोपाल : रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ियों के वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन, कम्बल तथा डिब्बों […]
December 30, 2023 भ्रष्टाचार के मामले में डिप्टी कलेक्टर के परिवार से होगी एक करोड़ 28 लाख की वसूली
दिवंगत डिप्टी कलेक्टर के परिवार के सदस्यों की चल - अचल संपत्ति अधिहरण किए जाने का विशेष […]
October 9, 2023 आदर्श आचार संहिता का सख्ती से करवाया जाएगा अनुपालन : कलेक्टर
विधानसभा निर्वाचन-2023।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने आदर्श […]
March 2, 2023 तेजाजी नगर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के अंधे कत्ल का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
ट्रक का क्लीनर ही निकला ड्रायवर की हत्या का आरोपी।
इंदौर : एबी रोड बायपास पर ट्रक […]
September 13, 2021 जल प्रबंधन में भी इंदौर को नम्बर वन बनाएंगे, 63 वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मण्डल ने लिया संकल्प
कीर्ति राणा इंदौर : अभ्यास मंडल ने अपना 63 वां स्थापना दिवस शहर के प्रबुद्धजनों के साथ […]