इंदौर : जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नगर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी 9 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर किसान मोर्चा पदाधिकारियों की होने वाली बैठक एवं किसान गौरव यात्रा को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 70% योजनाएं किसान भाइयों के लिए चलाई जा रही हैं। किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का लाभ सभी किसान भाई बहनों तक पहुंचाना होगा। श्री रणदिवे ने आगे कहा कि आगामी चुनाव में किसान मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी।
किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रवि रावलिया ने मोर्चा कार्यकर्ताओं को आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को पूरी लगन के साथ पूरा करने को कहा।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष मुकेश पवार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, नगर महामंत्री जितेंद्र चौधरी,जिला महामंत्री सत्यनारायण परमार सहित सभी मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related Posts
May 25, 2022 50 आंगनवाड़ियों को गोद लेंगे अभिनेता अक्षयकुमार, एक करोड़ भी देंगे
भोपाल : मप्र की आंगनवाडियों की दशा सुधारने के लिए शुरू किए गए जन सहयोग अभियान को जोरदार […]
July 6, 2022 वरिष्ठ अधिकारियों ने भी नगर सरकार के चुनाव में किया मतदान
इंदौर : नगर सरकार के चुनाव को निर्विघ्न और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जुटे […]
May 5, 2021 आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, पीएम मोदी के वैज्ञानिक सलाहकार ने किया आगाह
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार (Principal Scientific […]
October 28, 2022 ‘नहाय खाय’ की रस्म के साथ प्रारंभ हुआ चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व
इंदौर: शुक्रवार को 'नहाय-खाय' के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का पर्व देश के साथ मालवांचल में […]
December 27, 2022 मॉकड्रिल के जरिए सरकारी अस्पतालों में कोरोना संबंधी इंतजामों का किया गया परीक्षण
कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने एमआरटीबी अस्पताल पहुंचकर लिया कोरोना व्यवस्थाओं का […]
June 1, 2022 लोक कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों के बीच हुआ मालवा उत्सव का समापन
घूप कुडू ,लावणी, कोली, गरबा रास, कर्मा, कालबेलिया चकरी, भवाई, थाट्या नृत्य से सजा मालवा […]
December 30, 2021 केंद्रीय मंत्री सिंधिया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे समर्थक, गरीबों को वितरित करेंगे कपड़े व अन्य सामग्री
इंदौर : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन 31 दिसम्बर को धूमधाम से मनाया […]