इंदौर : मारपीट के मामले मे एक युवक को 72 घन्टे थाने मे बंद कर बेरहमी से पिटाई करने वाले आजाद नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर को लाइन अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह इंद्रेश त्रिपाठी को नया थाना प्रभारी बनाया गया है।
एसपी ईस्ट आशुतोष बागरी ने बताया कि आजाद नगर टीआई मनीष डाबर की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा उन्होंने एक अपराधी का क्राइम रिकॉर्ड नहीं रखा था, उस मामले की जांच भी की जा रही थी। जांच प्रभावित नहीं हो इसलिए डाबर को थाने से हटाकर डीआरपी लाइन भेज दिया है।
ये बताया जा रहा घटनाक्रम।
मारपीट के आरोपी रामराज को हिरासत में लेकर आजाद नगर पुलिस थाने ले आई थी। उसे कोर्ट में पेश करने की बजाय तत्कालीन थाना प्रभारी मनीष डाबर ने 72 घंटे थाने में बंद रखा और उसकी बुरीतरह पिटाई की। परिजनों का आरोप है कि पहले टीआई डाबर ने एक लाख रुपये मांगे, जब परिजनों ने पैसे नही दिए तो आरोपी को जमकर पीटा और पैरों के नाखून तक निकाल दिए । आरोपी की पत्नी 6 महीने के बच्चे और एक तीन साल की बच्ची के साथ थाने के बाहर बैठी रही लेकिन उसे मिलने तक नही दिया गया।जब समूचा मामला व पिटाई से बुरीतरह जख्मी युवक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो हड़कम्प मच गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरकत में आए और टीआई डाबर को लाइन अटैच कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
August 18, 2019 कभी खत्म नहीं होगा फ़ोटो जर्नलिझम का अस्तित्व – गोजे इंदौर : 1837 में इमेज का फार्मूला बना। फ्रांस सरकार ने इस इमेज फार्मूले को खरीदकर अगस्त […]
October 31, 2020 संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज […]
October 25, 2016 बेटी ने किया था पिता को फोन, कहा- बाथरूम में टॉयलेट शीट के नीचे गाड़ रहे हैं इंदौर. यहां कांग्रेस की एक युवा लीडर 7 दिनों से रहस्यमय ढंग से गायब है। उसके माता-पिता […]
January 5, 2020 कैलाशजी के बयान पर हमलावर हुई कांग्रेस..! इंदौर : वरिष्ठ अधिकारियों के जनप्रतिनिधियों के साथ अपमानजनक बर्ताव को लेकर बीजेपी के […]
September 5, 2020 जिंसी हाट मैदान में निर्मित ओटलों का लॉटरी से किया आवंटन इन्दौर : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत जिंसी हाट मैदान में निर्मित 228 ओटलों का आवंटन […]
August 5, 2023 एक – दूसरे की संस्कृति,संस्कार और प्रगति देखने के लिए मीडियाकर्मियों के दौरे उपयोगी : थंगराज
स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश की सात दिवसीय दुबई-अबूधाबी यात्रा संपन्न।
(प्रवीण […]
May 31, 2022 बीजेपी की राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार 31 मई को नामांकन दाखिल करेंगी
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी कविता पाटीदार मंगलवार 31मई को […]