इंदौर में बीते दिनों 15 से अधिक घरों में चोरी की वारदातों को दिया था अंजाम।
केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी दी गई जानकारी।
इंदौर : खालिस्तानी आतंकवादियों और लॉरेंस विश्नोई गैंग को हथियारों की सप्लाई करने वाला कुख्यात बदमाश, उसकी गैंग सहित अन्नपूर्णा पुलिस की गिरफ्त में आया है। राजेंद्र सिंह पिता प्रीतम सिंह बरनाला नामक इस अवैध हथियारों के तस्कर को उसके चार साथियों के साथ पकड़ा गया। बनवाल और उसके साथियों ने शहर में सिलसिलेवार चोरी की कई वारदातों को को अंजाम दिया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1 अगस्त से 20 अगस्त के बीच बदमाशों की इस गैंग ने करीब 15 घरों को निशाना बनाया और लाखों का माल चुरा ले गए थे।
आतंकियों को करता था हथियारों की सप्लाई।
बताया जाता है कि मुख्य आरोपी राजेंद्र सिंह पिता प्रीतम सिंह बरनाला खालिस्तानी आतंकवादियों की मदद के साथ उन्हें हथियार भी सप्लाई करता था। उसे दिल्ली पुलिस ने 18 पिस्टल के साथ पकड़ा था। इंदौर में पकड़ाए बनवाल का खालिस्तानी कनेक्शन मिलने से तमाम जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियां भी उससे पूछताछ करने इंदौर आ सकती हैं। पुलिस अब बदमाश और उसके साथियों से पूछताछ में जुटी है। जल्द कई खुलासे होने की उम्मीद पुलिस के सूत्रों ने जताई है।
Related Posts
December 8, 2019 दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग, 43 लोगों की मौत नई दिल्ली : रविवार तड़के दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के चार मंजिला मकान में […]
November 5, 2018 तोमर- ताई में टिकट वितरण को लेकर हुई चर्चा इंदौर जिले की विधानसभा सीटों को लेकर जारी रस्साकशी और ताई की नाराजगी की खबरों के बीच […]
July 17, 2020 सीएम शिवराज ने की बाबा महाकाल की पूजा- अर्चना, कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक उज्जैन : सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दरबार […]
December 23, 2018 इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से आई सुनामी, सैकड़ों की मौत जकार्ता: जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित सुन्दा खाड़ी में आई सुनामी ने दोनों […]
August 1, 2020 कोरोना ड्यूटी में लगी बहनों को भी मिले रक्षाबन्धन का अवकाश- मूलचंदानी इंदौर : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जेपी मूलचंदानी ने प्रशासन से आग्रह किया है कि रक्षाबंधन […]
January 6, 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, 17 समितियां की गठित नई दिल्ली: तीन राज्यों में सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में कोई कसर नहीं […]
July 6, 2020 तीन फीसदी से ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, प्रशासन की बढ़ी चिंता इंदौर : अनलॉक 2 में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी प्रशासन की चिंता बढा सकती है। रविवार के जो […]