इंदौर : अनलॉक 2 में कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी प्रशासन की चिंता बढा सकती है। रविवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो देखकर लगता है कि इंदौर के लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
43 नए मरीज मिले, 3 फीसदी से ऊपर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा।
रविवार 5 जुलाई के जो आंकड़े सीएमएचओ कार्यालय ने जारी किए हैं उनके मुताबिक रविवार को 1380 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। 1404 सैम्पलों की जांच की गई। 1356 सैम्पल निगेटिव और 43 पॉजिटिव पाए गए। 2 सैम्पल रिपीट पॉजिटिव निकले, 3 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की स्थिति देखी जाए तो कुल 92 हजार 863 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें से 4876 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। राहत की बात ये है कि रिकवरी रेट 75 फीसदी से ज्यादा है, याने इतने प्रतिशत मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आकर ठीक हो चुके हैं।
2 और मरीजों की मौत, मृत्यु दर 5 फीसदी बरकरार…!
रविवार को 2 और कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर अब तक 246 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं।
9 मरीज डिस्चार्ज, अब तक 77 फीसदी हुए रिकवर।
रविवार को कोरोना को हराकर 9 और मरीज अस्पताल से सकुशल घर लौटे। इन्हें मिलाकर अब तक 3781 मरीज ठीक होकर घर पहुंच गए हैं। इनका औसत निकाला जाए तो करीब 77 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं।
849 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
February 15, 2021 कांग्रेस ने मान लिया है कि वह निकाय चुनाव नहीं जीत सकती- मोघे
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे का कहना है कि कांग्रेस […]
February 14, 2023 दिल्ली में फ्रीज से बरामद हुआ युवती का शव, आरोपी गिरफ्तार
प्रेमी ने गला दबाकर की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, फ्रीज में छुपा दिया था शव।
नई दिल्ली […]
September 12, 2019 अगले बरस जल्दी आने के आग्रह के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : 11 दिनों तक भक्तिभाव के साथ आराधना करने के बाद गुरुवार (12 सितंबर) को गणपति […]
April 6, 2024 आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार
सट्टे में प्रयुक्त मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, सिमकार्ड, एक लाख रुपए से अधिक नकद और लाखों […]
January 16, 2022 घर में घुसकर लूट व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : घर में घुसकर पिस्टल व चाकू की नोक पर लूट करने वाले दो बदमाशों को आजाद नगर पुलिस […]
February 10, 2022 एमवायएच में आएगी नई एंडोस्कोपी मशीन, शीघ्र पूरी क्षमता से काम करेगा सुपर स्पेशलिटी
इंदौर : मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि इज औफ हेल्थ सर्विसेज […]
November 1, 2023 हमारे क्षेत्र को भी नंदा नगर जैसा समस्या विहीन बना दीजिए..
विधानसभा 01 के वार्ड 12 में पिता कैलाशजी के लिए जनसंपर्क करने पहुंचे आकाश विजयवर्गीय से […]