इंदौर : इसे संयोग कहें या आंकड़ों की बाजीगरी, लगभग रोज ही 4 मरीज कोरोना संक्रमण से दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को भी 4 और संक्रमित मरीज मौत के मुंह में चले गए। ऐसे में इंदौर मृत्यु दर के मामले में अभी भी सबसे आगे बना हुआ है। इधर संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है।
40 नए मरीज मिले..
सीएमएचओ कार्यालय जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को 1335 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए, पेंडिंग मिलाकर 1534 सैम्पलों की जांच की गई। 1484 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 40 सैम्पलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। 7 रिपीट पॉजिटिव मिले और 3 जांच योग्य नहीं होने से खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात की जाए तो कुल 81 हजार 624 मरीजों के सैम्पल टेस्ट किए गए हैं। कुल 4615 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि 73 फीसदी मरीज ठीक हो गए हैं।
4 और मरीजों की मौत, कुल आंकड़ा 222 पर पहुंचा।
4 की अनबुझ पहेली के बीच शनिवार को भी कोरोना संक्रमित 4 मरीजों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर इंदौर में अभी तक कुल 222 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। अगर मृत्यु दर की गणना की जाए तो वह लगभग 5 फीसदी आती है जो देश की औसत मृत्यु दर से भी अधिक है।
18 और मरीज कोरोना संक्रमण से बाहर आए।
शनिवार को 18 और मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौट गए। इन्हें मिलाकर अब तक 3415 मरीज कोरोना को शिकस्त देने में कामयाब रहे हैं। 978 मरीजों का इलाज फिलहाल कोविड अस्पतालों में चल रहा है।
Related Posts
December 22, 2021 सरकार की योजनाओं का लाभ गांव- गांव तक पहुंचाएं, बीजेपी जिला कार्यसमिति में बोली सुमित्रा महाजन
इंदौर : भाजपा की जिला कार्यसमिति बायपास स्थित एक निजी होटल एन्ड रिसोर्ट में आहूत की गई। […]
March 7, 2023 वामा साहित्य मंच यातायात में सुधार हेतु स्कूलों में चला रहा अभियान
इंदौर : वामा साहित्य मंच द्वारा गठित "वामा सामाजिक सरोकार" में जुड़ी सखियों अध्यक्ष […]
February 27, 2025 प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षकों की 05 सूत्रीय मांगों का किया निराकरण
सातवे वेतनमान और मूल वेतन निर्धारण की विसंगति दूर करने की थी प्रमुख मांग।
इंदौर : […]
June 5, 2020 नरोत्तम मिश्रा से घर जाकर मिले सीएम शिवराज, मुलाकात के निकाले जा रहे सियासी मायनें..! भोपाल : मन्त्रिमण्डल के विस्तार में हो रही देरी और 24 सीटों पर जल्दी ही होनेवाले […]
November 5, 2024 छावनी अनाज मंडी में दीपावली मिलन समारोह संपन्न
श्रीनाथजी को अर्पित किए 56 भोग, की गई महाआरती।
मुहूर्त के किए गए सौदे।
इंदौर : […]
May 18, 2021 दुनिया की पहली एंटी कोविड- 19 दवा 2 DG लांच, डीआरडीओ ने की है तैयार
नई दिल्ली : देश और दुनिया के अधिकांश हिस्से में इंसानी जिंदगी पर कहर बरपा रहे कोविड-19 […]
November 14, 2020 चुनाव में निम्नस्तरीय शब्दों के इस्तेमाल का जनता ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब- विजयवर्गीय
इंदौर : मप्र में हाल ही में 28 विधानसभा सीटों पर सम्पन्न हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली […]