आफत की बारिश पर भारी पड़ा आस्था का सैलाब..!

  
Last Updated:  October 6, 2019 " 04:51 pm"

इन्दौर : रविवार दोपहर आसमानी बारिश मुसीबत बनकर बरस रही थी। पर उसकी ये मनमानी मां दुर्गा के भक्तों का मनोबल नहीं डिगा पाई। नवरात्रि के के आठवें दिन दुर्गा अष्टमी पर बड़ा गणपति मन्दिर से बिजासन माता मंदिर तक निकली चुनरी यात्रा में भारी बारिश के बावजूद हजारों श्रध्दालुओं ने शिरकत की। ‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ के संकल्प के साथ केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, यात्रा संयोजक व भाजपा प्रदेष उपाध्यक्ष सुदर्षन गुप्ता ने बड़ा गणपति मंदिर में विधिवत ‘‘पूजा अर्चना’’ कर विशाल चुनरी यात्रा की शुरूआत की। हजारों महिला- पुरुष और युवा 2 किमी लंबी चुनरी हाथों में उठाए यात्रा में चल रहे थे। माता भक्ति का ज़रूर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था।

चुनरी रक्षको ने संभाली यातायात व्यवस्था

यात्रा बडा गणपति मंदिर से प्रारंभ होकर पीलिया खाल, अग्रसेन नगर चौराहा, रामचन्द्र नगर चौराहा, षिक्षक नगर चौराहा, कालानी नगर चौराहा, विद्याधाम मंदिर होते हुए एयरपोर्ट थाने के सामने बने विषाल मंच के सामने पहुंची। यातायात बाधिंत न हो इस हेतु दो हजार चुनरी रक्षकों ने यातायात व्यवस्था संभाल रखी थी। यात्रा मार्ग के प्रत्येक चौराहे पर चुनरी रक्षक तैनात थे। जिन्होने वॉकी – टॉकी के माध्यम से यातायात को सुगम बनाने का कार्य किया।

जगह- जगह हुआ स्वागत।

चुनरी यात्रा का विभिन्न संगठनो ने मंच लगाकर स्वागत किया। सामाजिक – शैक्षणिक – आर्थिक – खेल – व्यापारी संस्थाओं, रहवासी संघो, गरबा मंडलो ने मंच से पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। रामचन्द्र नगर, नृसिंग वाटिका के पास बने मंच को चुनरी यात्रा का प्रचार करती कपडे की थैलियों से सजाया गया था। यात्रा में खिचडी प्रसाद, छाछ, फल और जल की स्वागत मंचों पर व्यवस्था की गई थी।

चुनरी यात्रा मंच पर उपस्थित रहे साधु – संत।

चुनरी यात्रा मंच पर पंचकुईया राम मंदिर के संत लक्ष्मणदास महाराज, योगेन्द्र मंहत, संत श्री राधे-राधे बाबा, संत श्री फरियाली बाबा, महामण्डलेश्वर संत गोपाल दास जी महाराज, अखण्ड धाम आश्रम-महामण्डलेश्वर चेतन स्वरूप जी महाराज, हसंदास मठ के संत श्री पवन शास्त्री महाराज सहित अनेक साधु- सन्तों ने उपस्थित हो कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

‘प्लास्टिक मुक्त’ भारत का दिलाया संकल्प।

चुनरी यात्रा में सम्मिलित श्रध्दालुओं को केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचन्द गेहलोत, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सासंद शंकर लालवानी, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, श्रीमती उमाशशि शर्मा, संभागीय मीडिया प्रभारी आलोक दुबे, मण्डल अध्यक्ष, विजय बिंजवा, रमाकांत गुप्ता सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने क्षेत्र की जनता व श्रध्दालुओं को ‘‘प्लास्टिक मुक्त भारत’’ का संकल्प दिलाया।

दो लाख सितारों से जडी ‘‘विशाल चुनरी’’ मॉ बिजासन को समर्पित की।

संकल्प पश्चात् यात्रा पुनः प्रारंभ हुई। मॉ बिजासन के मंदिर पहुंच कर सूरत से बनकर आयी मुस्लिम कारीगरो द्वारा तैयार की गई दो लाख सलमा सितारो से संजी दो कि.मी. लम्बी चुनरी मॉ बिजासन के चरणो में अर्पित की गई।

यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा

इन्दौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार तीसरी बार नम्बर वन बना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। चुनरी यात्रा टीम के स्वच्छता प्रहरी नगर निगम सभापति अजय सिंह नरूका के नेतृत्व में यात्रा के पीछे – पीछे बडा गणपति मंदिर से बिजासन मंदिर तक यात्रा मार्ग की सफाई करते चल रहे थे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *