हेल्थ सर्विस कमिश्नर पर राज्य सूचना आयोग की बड़ी कार्रवाई।
स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त संजय गोयल को ₹10000 हर्जाने के तौर पर अदा करने का आदेश।
राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने आरटीआई के तहत जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई।
नर्स ने मांगी थी सर्विस रिकॉर्ड एवं अवकाश से संबंधित जानकारी।
भोपाल : राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने संजय गोयल, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं को दो अलग अलग प्रकरणों में उन्हीं के विभाग की नर्स को कुल ₹10000 हर्जाने के तौर पर अदा करने का आदेश दिया है। इसी आदेश में सिंह ने सतना के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. एसबी सिंह को कुल ₹50 हजार का व्यक्तिगत जुर्माना अदा करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
स्वास्थ्य विभाग की नर्स तरुणलता नंदा ने अपने सर्विस रिकॉर्ड एवं अवकाश से संबंधित जानकारी आरटीआई के माध्यम से मांगी थी। राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने कहा कि तरुणलता नंदा को मांगी गई जानकारी प्राप्त करने का अधिकार ना केवल सूचना के अधिकार अधिनियम बल्कि शासन के नियमों के अनुसार भी था। शासकीय सेवा में हर कर्मचारी और अधिकारी का अधिकार है कि वह अपनी सर्विस बुक एवं अवकाश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सके। सूचना आयुक्त द्वारा इस प्रकरण में पूर्व सिविल सर्जन को धारा 7 (1) एवं धारा 7 (8) (2) (3) के उल्लंघन का दोषी पाया है। सिंह ने कहा कि अधिकारी की लापरवाही की। वजह से जो जानकारी मात्र 30 दिन में मिलनी थी उसको प्राप्त करने में 2 साल से ऊपर का समय लग गया।
Related Posts
January 20, 2021 हरिद्वार कुम्भ मेले में लगेगा डाकोर- इंदौर खालसा शिविर, डाकोर के महंत को इंतजामों से कराया अवगत
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ परिसर में डाकोर खालसा के महंत एवं दाऊजी […]
February 3, 2023 प्रदेश में बदहाल होती चिकित्सा सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर निकाली गई विशाल रैली
चिकित्सा बचाओ, चिकित्सक बचाओ के नारे के साथ इंदौर आई चिकित्सा सेवा यात्रा का किया गया […]
April 11, 2024 बुजुर्ग सेवक का हत्यारा कौन..?
महाकाल मंदिर समिति क्यों है मौन..?
कम से कम मुख्यमंत्री की साख की तो चिंता करे जिला […]
July 24, 2021 व्यापारिक संगठनों ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों को धमकाने वाले गुंडा तत्वों पर की कार्रवाई की मांग
इंदौर : राजबाड़ा ओर उसके आसपास के क्षेत्र में सड़क बाधित करने के खिलाफ इंदौर रिटेल […]
February 9, 2021 विद्याधाम में 12 फरवरी से मनाया जाएगा दस दिवसीय प्रकाशोत्सव, होंगे विभिन्न आयोजन
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम का 26वां दस दिवसीय प्रकाशोत्सव माघ माह की […]
August 21, 2020 स्वच्छता में चौका लगाने पर जनता ने सफाई मित्रों का किया अभिनंदन इंदौर : सफाई में इंदौर द्वारा चौका लगाने के बाद जगह- जगह सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके […]
September 12, 2022 बीजेपी प्रवक्ता उमेश शर्मा का निधन, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रखर वक्ता उमेश शर्मा का दिल का दौरा पड़ने से निधन […]