अवैध एम्बुलेंस संचालन पर की गई सख्त कार्रवाई।
इंदौर : एमवाय अस्पताल में अवैध रूप से एम्बुलेंस संचालन पर अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की गई।इस दौरान अवैध रूप से संचालित 5 एम्बुलेंस जब्त की गई।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिद्धार्थ जैन को सूचना मिली थी की एमवाय अस्पताल व उसके आस-पास के क्षेत्रों में कुछ एम्बुलेंस संचालक निजी अस्पतालों से संपर्क कर शासकीय अस्पताल के मरीजों को निजी अस्पतालों में रेफर कर रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जैन के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इंदौर प्रदीप कुमार शर्मा, एआरटीओ राजेश गुप्ता एवं विशेष जांच दल प्रभारी परिवहन निरीक्षक जितेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में एमवाय हॉस्पिटल परिसर एवं आस-पास के क्षेत्र में आकस्मिक जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान एम्बुलेंस क्रमांक MP41TA0836, MP12DA0194, MP09AD2547, MP09AC1868 तथा MP09DE1627 की जांच की गई। जांच में ये वाहन बिना वैध दस्तावेजों के संचालित होते पाए गए। इनमें आवश्यक बुनियादी चिकित्सकीय सुविधाएँ भी उपलब्ध नहीं थीं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए इन पांचों एम्बुलेंस वाहनों को जब्त कर आरटीओ कार्यालय परिसर में खड़ा किया गया है।
Related Posts
May 1, 2023 सब्जी व्यापारी को धमकी भरे पत्र लिखकर फिरौती की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चौइथराम मंडी के सब्जी व्यापारी से एक करोड़ की फिरौती की मांगने की घटना का […]
March 14, 2025 60 साल से होलिका दहन की परंपरा निभा रहा यादव परिवार
इन्दौर : मल्हारगंज चौराहा पर शास्त्री नवयुवक मंडल द्वारा 1965 से लेकर आज तक होली दहन की […]
March 4, 2021 फिर डेढ़ सौ के ऊपर मिले नए संक्रमित, 10 फीसदी पर पहुंचा ग्रोथ रेट
इंदौर : कोरोना संक्रमण लगातार अपने पैर पसार रहा है। टीकाकरण के बीच संक्रमितों की संख्या […]
August 22, 2020 इंदौर में 24 घंटे में रिकॉर्ड तोड़ 11 इंच बारिश, नदी- नाले उफान पर, बस्तियों में घुसा पानी इंदौर : जिले में लगातार हो रही बारिश ने कहर ढा रही है। बीते 24 घंटों में करीब 11 इंच […]
January 29, 2021 बीजेपी प्रदेश संगठन ने इंदौर के लिए 5 करोड़ रुपए तय किया आजीवन सहयोग निधि का लक्ष्य
इंदौर : गुरुवार को भोपाल में प्रदेश संगठन द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों के संदर्भ […]
April 29, 2023 युवाओं को नशे से दूर करने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत
पैरेंट्स के साथ समाज और शिक्षक भी निभाएं अपनी जिम्मेदारी।
संस्कार और संस्कृति का […]
January 27, 2025 रेणुका पिंगळे संयोजक एवं ध्रुव देखने सहसंयोजक मनोनीत
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा गत 09 वर्षों से सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का आयोजन किया […]