आरोग्य भारती ने आयोजित किया किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग

  
Last Updated:  March 21, 2025 " 01:40 am"

इंदौर : आरोग्य भारती मालवा प्रान्त की इंदौर महानगर शाखा द्वारा किशोरावस्था स्वास्थ्य अभ्यास वर्ग का आयोजन एलएनसीटी कॉलेज इंदौर में किया गया।
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ अशोक कुमार वार्ष्णेय कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. संध्या चौकसे ने बताया कि भारत वर्ष की जनसंख्या में किशोरों का योगदान 21% है।वे ही भारत के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आरोग्य भारती इन किशोरों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एक विशेष आयाम संचालित करता है। इस आयाम के राष्ट्रव्यापी स्वरूप में संचालन के उद्देश्य से ही इस अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया।
इस वर्ग में डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय द्वारा आरोग्य भारती एवं इस वर्ग के उद्देश्य वर्णन के बाद किशोरावस्था स्वास्थ्य की केंद्रीय संयोजिका एवं काशी प्रान्त की सहसचिव मीनाक्षी सिंह द्वारा प्रबोधन किया गया। इस वर्ग का उद्देश्य मालवा प्रांत में कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण एवं कौशल उन्नयन था। इसी प्रयोजन से उच्च कौशल रखने वाली इंदौर की उन महिला विदुषियों एवं कार्यकर्ताओं को श्रोताओं के रूप में आमंत्रित किया गया जो शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, शैक्षणिक संस्थानों के संचालक व शिक्षक ,स्त्री एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ, मनो सलाहकार तथा योगमित्र के रूप में अपने कार्यों से समाज को लाभान्वित कर रहे हैं।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *