पहले ही दिन माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
गरबा पांडालों में भी भक्तिभाव के साथ की गई दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना।
पूरे नौ दिन चलेगा माता की आराधना का सिलसिला।
इंदौर : मां दुर्गा, जगतजननी की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो गया। घरों, मंदिरों में घटस्थापना कर विधिवत पूजा – अर्चना और आरती की गई। शहर में सजे सैकड़ों छोटे – बड़े गरबा पांडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां विधिविधान के साथ स्थापित की गई। अब पूरे नौ दिनों तक पूरा शहर माता की भक्ति में डूबा रहेगा।
गुरुवार सुबह से ही शहर में भक्तिमय उल्लास का माहौल नजर आने लगा था। श्रद्धालु प्रातःकाल से ही माता मंदिरों में दर्शन – पूजन के लिए पहुंचने लगे थे। माता के नूतन श्रृंगार के साथ विभिन्न अनुष्ठान, पूजन और आरती की गई।कई स्थानों पर कन्या पूजन भी किया गया।घरों में भी घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा – अर्चना और आरती की गई। उधर गरबा पांडालों में बालिकाओं ने माताजी की प्रतिमाओं को भक्तिभाव के साथ लाकर विराजित किया। मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा का पूजन कर आरती की गई। माता के चरणों में प्रतिदिन इन पांडालों में आकर्षक गरबों की प्रस्तुति दी जाएगी।
Related Posts
December 30, 2023 लोक परिवहन वाहनों के खिलाफ आरटीओ की सघन मुहिम जारी
परिवहन विभाग द्वारा वाहनों की सघन जांच मुहिम जारी।
अनियमितताएं पाए जाने पर चार मैजिक […]
March 24, 2025 वीर सपूतों के बलिदान के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं : पटेल
शहीद ए आजम भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि।
इंदौर : भगतसिंह, राजगुरु […]
September 3, 2024 04 साल की मासूम छात्रा के साथ स्कूल के ही नाबालिग छात्रों ने किया दुष्कर्म..!
देहरादून : संस्कारों का अभाव और नैतिकता का पतन इतने चरमोत्कर्ष तक पहुंच गया है कि 9, 11 […]
September 22, 2022 लाडली लक्ष्मी योजना से मप्र में लिंगानुपात में आया सुधार – गृहमंत्री मिश्रा
लाड़ली लक्ष्मी योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश में इंदौर नंबर वन।
कुल 1 लाख 81 हजार […]
August 18, 2022 लक्ष्मी वैंकटेश देवस्थान, छत्रीबाग में 20 अगस्त को मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग, में नागोरिया पीठाधिपति […]
February 27, 2025 निपानिया, तुलसी नगर क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व
शिव बारात और महाआरती ने मोह लिया मन।
इंदौर : शहर में देवाधिदेव महादेव की आराधना का […]
April 29, 2021 17 फ़ीसदी ग्रोथ रेट के साथ मिले 18 सौ से ज्यादा नए संक्रमित, 10 ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना संक्रमण से राहत के संकेत मिलने लगे हैं। टेस्टिंग के अनुपात में घटता […]