रथ पर सवार होकर दिव्यांगजन देंगे पर्यावरण संरक्षण गीतों की प्रस्तुति।
इंदौर : विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार, 05 जून को आरोग्य भारती द्वारा पर्यावरण संदेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में दिव्यांग कलाकार पर्यावरण जागृति रथ के साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर गीतों की प्रस्तुति देंगे।
आरोग्य भारती इंदौर महानगर के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद नीमा, सचिव डॉ. आशीष तिवारी, योग आयाम प्रमुख वीरसिंह यादव, पर्यावरण आयाम प्रमुख सुभाष श्रीवास्तव और पर्यावरण संदेश यात्रा संयोजक रोशन सिंह चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान और पानी की कमी को देखते हुए जल व पर्यावरण संरक्षण की बेहद जरूरत है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह यात्रा निकाली जा रही है।
राजवाड़ा से रीगल तिराहा तक निकलेगी संदेश यात्रा।
डॉ. प्रमोद नीमा ने बताया कि 05 जून को पर्यावरण संदेश यात्रा सुबह 06 बजे राजवाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा उद्यान से प्रारंभ होकर एमजी रोड होते हुए रीगल तिराहा पर गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाएं, प्रबुद्धजन, पर्यावरण प्रेमी और योग केंद्रों से जुड़े साधक शामिल होंगे। यात्रा में दिव्यांग कलाकार एक रथ पर सवार होकर गीतों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाएंगे। रीगल तिराहा पर यात्रा के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।
Related Posts
May 12, 2024 प्रदेश की 08 लोकसभा सीटों पर एक करोड़ 63 लाख से अधिक मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
भोपाल : चौथे चरण में 13 मई को मप्र के 16 जिलों में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। जिन […]
June 24, 2021 बंगाली ब्रिज की डिजाइन में बदलाव ट्रैफिक की सुगमता और भविष्य की जरूरत को देखते हुए है आवश्यक- शेठ
इंदौर : बंगाली चौराहा ब्रिज के बीच के हिस्से को लेकर पेंच फंस हुआ है। पीडब्ल्यूडी […]
November 17, 2019 ट्राले की टक्कर से कार सवार 5 लोगों की मौत बड़वानी : रविवार सुबह ग्राम मंडवाड़ा के समीप भीषण हादसे में कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक […]
December 15, 2019 मिर्गी के रोगियों में पाई जाती है विटामिन डी की कमीं इंदौर : मिर्गी के अधिकांश रोगियों में विटामिन डी की कमीं के कारण हड्डियों में फ्रेक्चर […]
June 17, 2019 क्रिकेट विश्वकप में भी भारत ने पाक पर की सर्जिकल स्ट्राइक मैनचेस्टर : आईसीसी क्रिकेट विश्वकप के तहत रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर […]
December 8, 2020 इंदौर में मेट्रो शहरों से ज्यादा है कोरोना संक्रमण का ग्रोथ रेट, मौतों का भी थम नहीं रहा सिलसिला
इंदौर : दिल्ली, मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों में कोरोना संक्रमण अब कम होता जा रहा है। दोनों […]
December 15, 2022 51 हजार दीपकों से जगमगाया रणजीत हनुमान मंदिर का परिसर
भजनों के भक्तिरस में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु।
इंदौर : कीर्तन की है रात, रणजीत […]