इंदौर : ट्रक चोरी करने वाले बदमाश को थाना लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी से 10 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए ट्रक को बरामद किया गया। आरोपी ट्रक चोरी कर उसे दाहोद गुजरात ले गया था, जिसे वहां जाकर जब्त किया गया।
आरोपी खड़े ट्रकों की रैकी करता था फिर मौका पाकर ट्रक चोरी कर रफूचक्कर हो जाता था।
जब्त किया गया ट्रक आरोपी ने देवास नाका लोहा मंडी की पार्किंग से चुराया था। इसकी
पुलिस थाना लसूड़िया पर दिनांक 25.07.2024 को फरियादी कृष्णा पिता रामकुमार यादव नि. न्यू गौरी नगर इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लसुडिया में अपराध क्रमांक 850/2024 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी का नाम रंजीत सोनी, उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम मढिया नाका जिला बांदा उत्तर प्रदेश हा.मु. गंगा नगर थाना चंदन नगर इन्दौर होना बताया गया ।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
December 29, 2023 इंदौर – देवास – उज्जैन रेल खंड का दोहरीकरण पूरा होने से सुगम हुआ ट्रेनों का आवागमन
अब एक ट्रेन को रास्ता देने के लिए दूसरी ओर से आ रही ट्रेन को नहीं पड़ेगी रोकने की […]
October 27, 2021 स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी के बीच है जोबट का उपचुनाव- रावत
इंदौर : जोबट विधानसभा उपचुनाव पर इस बार सबकी नजरें टिकी हुई हैं। आदिवासी बहुल यह सीट […]
May 3, 2025 बाबा साहब के प्रति दुर्भावना रखते थे पंडित नेहरू: मुख्यमंत्री यादव
बीजेपी ने बाबा साहब के आदर्शों, उनके विचारों का सम्मान किया : वसुंधरा राजे।
इंदौर के […]
August 10, 2025 चित्रकला,भाषण और रंगोली स्पर्धाओं के जरिए भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को किया याद
करो या मरो" नारा, बना आजादी का मंत्र।
इंदौर : भारत छोड़ो आंदोलन की पूर्व संध्या […]
January 28, 2020 जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को इंदौर : जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप अरिहंत का शपथ विधि समारोह 2 फरवरी को बायपास स्थित एक […]
February 27, 2023 संभागायुक्त ने सात घंटे तक सुनी डूब प्रभावित ग्रामीणों की समस्याएं
नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेघा पाटकर और ग्रामीणों के साथ की मैराथन बैठक।
इंदौर : […]
February 25, 2022 पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से की बातचीत, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षा का उठाया मुद्दा
नई दिल्ली : रूस के यूक्रेन पर हमले से उत्पन्न हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने […]