सानंद के बैनर तले विवि के खंडवा रोड स्थित सभागृह में होगा यह कार्यक्रम।
इंदौर : आजादी की लड़ाई में मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वातंत्र्य वीर सावरकर पर सानंद फुलोरा के माध्यम से “माझी जन्मठेप” अभिवाचन के रंगमंचीय नाट्याविष्कार की प्रस्तुति दिनांक 29 फरवरी 2024, गुरूवार को शाम 6.30 बजे स्थानीय यूसीसी ऑडिटोरियम, दे. अ. वि. वि. परिसर, खंडवा रोड, इंदौर में होगी। कार्यक्रम सभी रसिक श्रोताओं के लिए निःशुल्क एवं खुला है।
‘माझी जन्मठेप’ ग्रंथ 500 पेज का है। सावरकर के त्याग, सहनशक्ती और उन पर हुए अन्याय को अनंत पणशीकर, मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था नाट्यकला मंच द्वारा इस अभिवाचन कार्यक्रम में पेश करने का प्रयास किया गया है। इस कार्यक्रम को मूर्त रूप देने में सावरकर अभ्यासक श्रीमती अलका गोडबोले ने अथक परिश्रम करने के साथ मुख्य भूमिका भी निभाई है। शब्द संकलन किया है- वरिष्ठ रंगकर्मी सुहास सावरकर ने।कार्यक्रम का लेखन डॉ.अनिल बांदिवडेकर ने किया है। नेपथ्य-संदेश बेंद्रे, संगीत-मयुरेश माडगांवकर, प्रकाश – श्याम चव्हाण का है।कथन कलाकार हैं अभिजीत धोत्रे, नवसाजी कुडव, जान्हवी दरेकर, शंतनू गजानन अंबाडेकर, और मुग्धा गाडगीळ-बोपर्डीकर ।
Related Posts
March 10, 2021 समाज को निरोगी बनाएं रखने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत- सीएम
माधव सृष्टि चिकित्सा प्रकल्प चमेली देवी मेडिकल सेंटर का लोकार्पण।
इंदौर : श्री […]
February 1, 2020 मिडिल क्लास को राहत पर रोजगार देने के उपाय नहीं..? इंदौर : शनिवार को संसद में पेश किए गए वर्ष 2020-21 के बजट का आमतौर पर स्वागत किया गया […]
May 9, 2021 मदर्स डे पर मां अहिल्या की शरण में पहुंचे कांग्रेसी,शहर को कोरोना से मुक्ति दिलाने की लगाई गुहार
इंदौर : रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में माता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर शहर काँग्रेस […]
July 25, 2023 नवनिर्मित स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन सेंटर का 27 जुलाई को होगा शुभारंभ
एमजीएम अलाइड हेल्थ साइंसेस इंस्टीट्यूट में निर्मित है स्पोर्ट्स इंज्यूरी रिहेबिलिटेशन […]
December 24, 2021 ठेकेदारों के 312 करोड़ रुपए इंदौर नगर निगम पर बकाया है, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी
इंदौर : इंदौर नगर निगम पर ठेकेदारों के 312 करोड रुपए बकाया है । विधायक संजय शुक्ला […]
September 17, 2021 जिला भाजपा ने भी मनाया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, उनके जीवन पर केंद्रित लगाई प्रदर्शनी
इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर चल रहे सेवा और समर्पण […]
July 22, 2023 मंत्री सिलावट के बंगले सहित अन्य स्थानों से चंदन के पेड़ काटकर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया
गिरोह से जुड़े 07 आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर : मंत्री तुलसी सिलावट के सरकारी बंगले सहित […]