मंत्री श्री सिलावट के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जल सम्मेलन।
इंदौर : इंदौर जिले में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए जल अभिषेक अभियान को व्यापक रूप से प्रारंभ किया गया है। जिले के जनपद पंचायत क्षेत्र इंदौर में जल संरक्षण और जल संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत 42 नए तालाब और 17 नए चेक डेम बनाने की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए एक करोड़ रूपये मंजूर हुए है। यह जानकारी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम बावलिया खुर्द में सम्पन्न हुए जल अभिषेक अभियान में दी।
श्री सिलावट ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जल की एक-एक बूंद को बचाए। जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य जन-आंदोलन के रूप में करें। जल है तो जीवन है। कार्यक्रम में मंत्री सिलावट ने बताया कि जनपद पंचायत इंदौर में जल अभिषेक अभियान अंतर्गत कुल 445 स्थानों का चयन जल संरक्षण कार्यों के लिए किया गया है। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में जल अभिषेक अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत इंदौर जिले में भी कई जल संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक खेत के लिए पानी और हर हाथ के लिए काम के लक्ष्य को भी पूरा करेगा। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से हम इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देंगे।
Related Posts
March 12, 2024 शासकीय स्कूलों की अनुपयोगी जमीनों को पुनर्घनत्वीकरण योजना में किया जाएगा शामिल
पुनर्घनत्वीकरण से प्राप्त राशि से इंदौर के शासकीय स्कूलों के बनेंगे नए भवन तथा होगा […]
May 31, 2021 कर्मचारियों के कोहिनूर हैं रतन टाटा
नाम के अनुरूप आप तो है भारत के सच्चे रतन।
आपकी उन्नत और उदार सोच को करते हम […]
January 30, 2023 सर तन से जुदा जैसे नारे बर्दाश्त नहीं होंगे – विजयवर्गीय
इंदौर : बीती 25 जनवरी को इंदौर के समुदाय विशेष के इलाकों सर तन से जुदा के नारे लगाए […]
May 6, 2023 पांचाली जैसी हो गई है बीजेपी की दुर्गति – शर्मा
भोपाल : अंतर्कलह से जूझ रही बीजेपी के एक और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने भी संगठन पर […]
December 1, 2022 भाग्य का लिखा कोई मिटा नहीं सकता – पंडित मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा ने दिया गुरुमंत्र, विद्यावान बनना लेकिन विद्वान मत बनना।
इंदौर : […]
October 25, 2016 लालू के बेटे ने सुशील मोदी से कहा- मेरी नहीं, अपने नपुंसक बेटे की कराएं शादी
पटना.बिहार के डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को मिल रहे शादी के […]
January 8, 2021 स्मार्ट मीटर वाला तीसरा शहर बना उज्जैन, रेडियो फ्रिक्वेंसी से होगी रीडिंग
इंदौर : मप्र में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य को गति देते हुए पश्चिम […]