नई दिल्ली. दो फाड़ हो चुकी समाजवादी पार्टी में अब उसके चुनाव चिह्न पर ‘कब्जे’ की जंग शुरू होने वाली है. जंग अब इसकी होनी है कि आखिर साइकिल की सवारी करेगा कौन. पिता मुलायम और बेटे अखिलेश गुट दोनों ही साइकिल चुनाव चिह्न पर दावा जता रहे हैं. दोनों ही गुट साइकिल पर अपनी दावेदारी को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग पहुंचेंगे. मुलायम सिंह यादव सोमवार को दिल्ली में ही अमर सिंह से मुलाकात करेंगे और उनके साथ शिवपाल यादव भी होंगे. अमर सिंह लंदन से दिल्ली पहुंच रहे हैं.
चुनाव आयोग जाने की तैयारी अकेले मुलायम खेमे में ही नहीं है, अखिलेश खेमा भी साइकिल पर दावेदारी के लिए चुनाव आयोग पहुंचेगा. मतलब साफ है कि झगड़ा इस कदर बढ़ चुका है कि सुलह के रास्ते बंद नजर आ रहे हैं. अब सवाल ये है कि समाजवादी पार्टी किसकी होकर रहेगी? मुलायम की या अखिलेश की?
EC में जाने पर ये सब हो सकता है…
– चुनाव आयोग में एक निर्धारित प्रक्रिया है, आयोग ये देखेगा कि कार्यकारिणी के कितने सदस्य या विधायक, सांसद और पार्टी के कितने उम्मीदवार किसके साथ हैं.
– चुनाव आयोग ही ये तय करेगा कि असली समाजवादी पार्टी कौन है.
– इसमें समय लगेगा और चुनाव आयोग के निर्णय के खिलाफ अदालत जाने का विकल्प भी खुला रहेगा.
– खतरा ये भी है कि चुनाव आयोग समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ को फ्रीज कर दे.
Related Posts
July 28, 2020 अरविंद तिवारी की कलम से… खबर जरा हटके… *_राजबाडा_ 2️⃣ _रेसीडेंसी_*
==================
_*अरविंद तिवारी*_
==========
📕 […]
July 24, 2022 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त दो आरोपी धराए, 5 लाख की ब्राउन शुगर जब्त
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार" के तहत मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की तस्करी करने वाले दो तस्करों […]
September 2, 2019 घरों-दफ्तरों में विराजे विघ्नहर्ता गणेश, भक्तिभाव के साथ की गई अगवानी इंदौर : रिद्धि- सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की अगवानी इंदौर वासियों ने हर्षोल्लास के […]
October 5, 2021 पृथ्वीपुर से अखंड प्रताप सिंह ने दाखिल किया पर्चा
पृथ्वीपुर ;: विधानसभा उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद पृथ्वीपुर सीट से पूर्व […]
December 5, 2023 आबकारी विभाग ने 31 हजार रुपए मूल्य की शराब जब्त की
इंदौर : इंदौर में 3 दिसम्बर को मतगणना के मद्देनजर घोषित शुष्क दिवस में मदिरा के अवैध […]
August 3, 2020 विजयवर्गीय ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के बीच बांटी रक्षाबन्धन की खुशियां इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी […]
December 9, 2021 इंदौर व भोपाल में लागू हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली, जारी की गई अधिसूचना
भोपाल : लम्बी कवायद के बाद आईएएस लॉबी के विरोध के बावजूद भोपाल और इंदौर में पुलिस […]