अवैध हथियारों के विरुद्ध इंदौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कारतूसों के बड़े जखीरे सहित दो सिकलीगरों को क्राइम ब्रांच इंदौर ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अवैध हथियारों व जिंदा कारतूसों की अंतरराज्जीय सप्लाई करते थे।
सहायक पुलिस उप आयुक्त अनिल सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी क्राइम ब्राँच इंदौर धनेन्द्र सिंह भदौरिया की टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने पर इन 02 सिकलीगरों को पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम तेजपाल पिता विक्रम सिंह भाटिया उम्र 20 साल नि. ग्राम नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी और जसपाल पिता प्यारसिंह डांगी उम्र 42 साल नि. ग्राम नवलपुरा अंजड़ जिला बड़वानी बताया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से 6 देसी पिस्टल, 4 देशी कट्टे और 200 जिन्दा कारतूस कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रू. के बरामद किए।आरोपियों से पूछताछ में आरोपियो ने स्वयं ही जब्त अवैध हथियार एवं कारतूसों का निर्माण करना बताया। उन्होंने उक्त अवैध हथियारों को इंदौर में बेचने हेतु ग्राहक ढूंढना बताया। आरोपी तेजपाल के विरूद्ध थाना भिकनगांव जिला खरगोन में चोरी के दो मामले एवं आरोपी जसपाल के विरूद्ध थाना अंजड़ जिला बड़वानी एवं अलीराजपुर के थानों में चोरी एवं अवैध हथियार के कई मामले पंजीबद्ध हैं। आरोपियों के खिलाफ़ थाना अपराध शाखा इंदौर पर अपराध क्रमांक 06/2022 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट. एवं आयुध अधिनियम की धारा 3/5 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।
Related Posts
November 13, 2021 ज्योति तोमर के केंद्रीय खनिज अन्वेषण निगम में संचालक नियुक्त होने पर लगा बधाइयों का तांता
इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चे की पूर्व अध्यक्ष, निवृत्तमान पार्षद एवं सक्रिय कार्यकर्ता […]
July 6, 2025 एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर्स के लिए लागू होगी रोटेशन प्रणाली
इंदौर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज से संबधित एमवाय अस्पताल को उन्नत बनाने के लिए नर्सिग आफिसर […]
July 29, 2025 जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कंप्यूटर ‘जियो पीसी’
टीवी स्क्रीन को स्मार्ट पीसी में बदलें।
खास हार्डवेयर की आवश्यकता नहीं।
मंथली […]
April 23, 2021 कोरोना पीड़ितों के इलाज में नहीं होने देंगे कमी- सिलावट
इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम और कोरोना संक्रमित मरीजों की समुचित व्यवस्था के संदर्भ […]
February 23, 2025 ओंकारेश्वर में नर्मदेश्वर महादेव के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत निकली भव्य शोभायात्रा
भक्तों का उमड़ा सैलाब, मातृशक्तियों ने सिर पर धारण किए कलश, मंगल गीत भी गाए।
इन्दौर […]
July 31, 2021 प्रतिबंधित नशीली गोलियों की तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार
इंदौर : अवैध रूप से नशीली प्रतिबंधित गोलियां अल्प्राजोलम बेचने वाले चार तस्करों को […]
March 30, 2020 नगर निगम को दी गई राशन और भोजन पैकेट वितरण की जिम्मेदारी इंदौर : टोटल लॉकडाउन जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए किया गया है। ये सही है […]