इंदौर : जांच के लिए बाहर भेजे गए 11 सौ से अधिक बैकलॉग सैम्पल्स की रिपोर्ट आना शुरू हो गई है। सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को 820 सैम्पल्स की रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें से 655 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। शेष 165 सैम्पल्स पॉजिटिव निकले। इन्हें मिलाकर इंदौर में कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 1372 हो गई है।1189 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आपको बता दें कि जिन बैकलॉग सैम्पल्स की रिपोर्ट सोमवार रात प्राप्त हुई उनमें से ज्यादातर करीब दो हफ्ते पुराने हैं। अतः इनसे घबराने की जरूरत नहीं है। नए सैम्पल्स में पॉजिटिव मरीज लगातार कम हो रहे हैं।
तीन और ने तोड़ा दम, मृतक संख्या हुई 63।
इंदौर में कोरोना से तीन और लोगों की मौत हो गई। इन्हें मिलाकर जिले में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है।
11 और डिस्चार्ज किये गए।
सोमवार को 11 और मरीजों को पूरीतरह ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर इंदौर में अभी तक 134 मरीज कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं।
Related Posts
July 29, 2020 खजराना गणेश को समर्पित की जाएगी अष्टधातु से निर्मित राखी इंदौर : कोरोना महामारी ने भक्तों को भी भगवान से दूर कर दिया है। लेकिन तमाम विपरीत […]
April 9, 2021 लॉकडाउन के दौरान अत्यावश्यक सेवाओं को रहेगी छूट
इंदौर : कोविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार एवं लोक स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए […]
March 1, 2021 पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित कई विशिष्टजनों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
नई दिल्ली : 60 वर्ष और उसके ऊपर के बुजुर्गों के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरुआत होते ही […]
June 13, 2020 कांग्रेसी नेताओं के समक्ष घुटनों के बल बैठना एसडीएम को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने थमाया नोटिस इंदौर : धरने पर बैठे कांग्रेस के विधायकों के साथ घुटने पर बैठकर चर्चा करना एसडीएम राकेश […]
September 8, 2021 भंवरकुआ पुलिस ने 4 शातिर नकबजनों को बनाया बन्दी, लाखों का चोरी का माल व छीने गए मोबाइल बरामद
इंदौर : थाना भंवरकुआं पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 आदतन बदमाशों को धर- दबोचा। पकड़े […]
May 14, 2024 बाइक सवार को बचाने में पलटी बस, 09 यात्री घायल
बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत।
बाइक सवार के अचानक बस के सामने आने से हुआ […]
August 28, 2022 नोएडा में भ्रष्टाचार के ट्विन टॉवर जोरदार धमाके के साथ किए ध्वस्त
नोएडा : भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़े नोएडा के सेक्टर 93 ए स्थित गगनचुंबी सुपरटेक ट्विन […]