भोपाल : उपचुनाव सम्पन्न होने के करीब दो माह बाद शिवराज मन्त्रिमण्डल का विस्तार किया गया। सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
रविवार दोपहर राजभवन में आयोजित संक्षिप्त समारोह में सिलावट और राजपूत को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह, मन्त्रिमण्डल के सदस्य, विधायक और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
सिंधिया ने फिर दिखाया वर्चस्व।
सूत्रों के मुताबिक सीएम शिवराज फिलहाल मन्त्रिमण्डल के विस्तार के मूड में नहीं थे। बीते दो माह में 4 बार सिंधिया से उनकी मुलाकात हो चुकी थी, फिर भी सीएम मामले को टालते जा रहे थे। आखिर सिंधिया ने ब्रह्मास्त्र चलाया और सीधे पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से बात की। बताया जाता है कि शीर्ष नेतृत्व से फोन आते ही सीएम शिवराज को झुकना पड़ा। आनन- फानन में मन्त्रिमण्डल के विस्तार की तारीख तय कर दोनों सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद राजपूत को मंत्री पद की शपथ दिला दी गई।
Related Posts
May 9, 2020 पैदल न चलें मजदूर, मप्र सरकार कर रही है घर वापसी के इंतजाम- सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे प्रदेशों में फंसे मध्यप्रदेश के मजदूरों […]
November 28, 2019 नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास इंदौर : नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करनेवाले आरोपी को अदालत ने 10 वर्ष के सश्रम […]
June 29, 2019 बरनाले और रघुवंशी के जज्बे को प्रेस क्लब का सलाम इंदौर: अपना दायित्व निभाते हुए खुद की जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले 2 […]
June 29, 2021 पंचायत चुनाव में भी उम्मीदवारों की जानकारी हो सार्वजनिक, सूचना आयुक्त के निर्देश
इंदौर : मध्य प्रदेश राज्य सूचना आयुक्त राहुल सिंह ने ऐतिहासिक फैसला देते […]
April 29, 2023 भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पर दर्ज हुई एफआईआर
इंदौर :जंतर-मंतर पर धरने पर बैठी महिला पहलवानों की शिकायत के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ […]
November 24, 2023 पंजाब निवासी पांच आर्म्स तस्कर गिरफ्तार
05 अवैध पिस्टल, कारतूस व इनोवा कार बरामद।
इंदौर : अवैध फायर आर्म्स के साथ पंजाब के […]
October 21, 2022 शनिवार को इंदौर जिले के 482 ग्रामीणों को मिलेंगे पक्के मकान
शनिवार को कराया जाएगा गृह प्रवेश।
इंदौर : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का […]