इंदौर : बिना मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा की जा रही कार्रवाई के दौरान आए दिन हो रहे विवादों को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने नया आदेश जारी किया है। निगमायुक्त के आदेश के अनुसार अब शहर के सिर्फ भीड़ भरे स्थानों पर ही स्पॉट फाइन की कार्यवाई की जाएगी। निगम कर्मी अब चौराहों पर या चलते वाहनों को रोक कर कार्रवाई नहीं करेंगे। निगम की उपायुक्त लता अग्रवाल ने सेट पर सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त सहायक आयुक्त सीएसआई, झेडओ सहायक राजस्व अधिकारियों को यह आदेश पढ़कर सुनाया।
निगमकर्मियों की मनमानी और अभद्रता से हो रहे थे विवाद।
निगमकर्मियों द्वारा कोरोना काल में दी गई शकितयों का दुरुपयोग करने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में एक पुलिसकर्मी के साथ भी निगमकर्मी ने गाली- गलौज की थी।इसी तरह दो दिन पूर्व एक महिला पत्रकार के साथ भी निगमकर्मियों ने अभद्रतापूर्ण बर्ताव किया था। लगातार सामने आ रही इसतरह की घटनाओं से नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही थी। इस बात को देखते हुए निगमायुक्त ने स्पॉट फाइन को लेकर नया आदेश जारी किया। अब निगमकर्मी चाहे जहां खड़े होकर कार्रवाई नहीं कर पाएंगे।
Related Posts
January 26, 2020 दलित युवक को जिंदा जलाने के मामले में बीजेपी ने कमलनाथ सरकार को खड़ा किया कटघरे में.. इंदौर : मप्र के सागर में दलित समाज के युवक को घर में घुसकर जिंदा जला देने के मामले में […]
June 1, 2021 धोखाधड़ी का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के नाम पर की थी करोड़ों की धोखाधड़ी
इंदौर : थाना संयोगितागंज के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार 10 हजार का ईनामी आरोपी, क्राइम […]
June 16, 2024 इंदौर में 51लाख पेड़ – पौधे लगाने के अभियान की मुख्यमंत्री करेंगे लॉचिंग
रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी लॉन्चिंग।
07 से 14 जुलाई तक चलेगा […]
November 11, 2021 महू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर ढूंढ निकाला शिक्षिका का रुपयों से भरा बैग
इंदौर : शिक्षिका के हाथों से गुम हुआ बच्चों की स्कूल फीस वाला बैग महू पुलिस ने कुछ ही […]
October 21, 2022 व्यापारी के गोदामों में भरा गरीबों का 6 सौ कट्टे चांवल और अन्य खाद्य सामग्री जब्त
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की कालाबाजारी करने पर 600 चावल के कट्टे जब्त।
इंदौर […]
March 11, 2023 लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त ने दिए दिशा – निर्देश
इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध […]
January 10, 2024 प्रभु श्रीराम के स्वरूप में भगवान बालाजी ने किया नौका विहार
भगवान वेंकटेश बालाजी का किया महाभिषेक।
इंदौर : चलो वृंदावन चलेंगे राधे- राधे , […]