इंदौर : केशरबाग रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित श्री अहिल्यामाता गौशाला पर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। गोशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि सेठी, मंत्री पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं संयोजक सी.के. अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने गौशाला आकर गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत एवं अन्य पौराणिक कलाकृतियों का निर्माण कर उनका पूजन किया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। आम गोभक्तों ने भी परिवार सहित गौशाला पहुंचकर गौवंश का पूजन किया। उन्होंने पं. मुकेश शास्त्री के निर्देशन में गौमाता की आरती में भी भाग लिया।
गौशाला पर गुरुवार 11 नवम्बर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक गोपाष्टमी के उपलक्ष्य में गौवंश की पूजा-अर्चना का आयोजन होगा। आम नागरिकों के लिए यहां पूजन सामग्री एवं विद्वान आचार्य सहित सभी प्रबंध निःशुल्क उपलब्ध रहेंगे। जो भी गौभक्त यहां आकर गौपूजन, गौदान आजीवन गौसेवा संकल्प, वार्षिक सेवा संकल्प, अन्नदान एवं गौसेवा के लिए जो भी अनुष्ठान या मनोरथ करना चाहे, वे यहां सुबह 9 से 2 बजे के बीच आकर लाभ उठा सकेंगे। किसी भी तरह की जानकारी के लिए पुष्पेन्द्र धनोतिया से 94250-54776, सी.के. अग्रवाल से 98933-20718 तथा पवन महिन्द्रे से 7000436588 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Related Posts
December 3, 2021 सीसीटीवी में नजर आने के बाद तेज हुई तेंदुए की सर्चिंग, आम लोगों का चिड़ियाघर में प्रवेश बंद
इंदौर : नवलखा स्थित प्राणी संग्रहालय से पिंजरा तोड़ कर भागे तेंदुए का 24 घंटे से अधिक […]
September 9, 2023 बड़वाह से चलकर सनावद पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा
जगह जगह जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत।
कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखकर प्रतीत […]
May 11, 2020 कोरोना से मुक्त होकर 13 और मरीज घर पहुंचे, शासन- प्रशासन को दिया धन्यवाद इंदौर : कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने हेतु नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे डॉक्टर, […]
October 26, 2020 बड़ी राहत: कोरोना संक्रमण में चमत्कारिक गिरावट, 3 फीसदी पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा…!
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण में बिना वैक्सीन के ही तेजी से आ रही […]
May 7, 2021 लम्बी जद्दोजहद के बाद कलेक्टर मनीष सिंह के खेद जताने पर सुलझा विवाद, काम पर लौटे स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी डॉ.पूर्णिमा गड़रिया के बीच […]
November 18, 2021 लव- कुश चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण का मंत्री सिलावट ने भूमिपूजन कर किया आगाज
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने गुरुवार को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ […]
April 26, 2018 रेलवे क्रासिंग करते हुए स्कूल की वेन ट्रेन से भिड़ी- 13 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश: up के कुशीनगर में एक स्कूल वेन रेलवे से क्रॉस करते समय पैसेंजर ट्रेन 55075 […]