इंदौर : रंगपंचमी पर शनिवार शाम पोलोग्राउंड स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से करोड़ों का माल और मशीनें जलकर खाक हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड, पुलिस और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों के समन्वित प्रयासों के चलते आग को आसपास की फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकने में सफलता अवश्य मिली।
आग शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास विशाल इंक एंड केमिकल फैक्ट्री में लगी। फैक्ट्री में स्याही बनाने में इस्तेमाल होनेवाले केमिकल के कई ड्रम रखे होने से आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करना शुरू किया। नगर निगम के टैंकर भी बुलवाए गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
मौके पर एसीपी धैर्यशील येवले, टीआई लोकेश भदौरिया ने पहुंचकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के लिए रास्ता क्लियर करवाने में सहयोग दिया। लघु उद्योग भारती के धनंजय चिंचालकर, तेज गढ़ा, पंकज काले और विकास गुप्ता ने भी आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की मदद की। उन्होंने फैक्ट्री की दीवार तोड़कर आग फैलने से रोकने के लिए जेसीबी मुहैया करवाई। आग किस वजह से लगी इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।
Related Posts
September 19, 2022 मानसिक समस्याओं के निदान में सहायक है योग विद्या – पुलिस आयुक्त मिश्र
नगर निगम द्वारा सभी वार्डो में शुरू किए जा रहे योग केंद्रों में सहयोग करें डॉ. निशा […]
May 12, 2020 प्रवासी मजदूरों के लिए प्रदेश सरकार ने किया भोजन और बसों का इंतजाम इंदौर :महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से पैदल चलकर मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों […]
November 5, 2021 उत्साह के साथ मनाया गया मंत्री सिलावट का जन्मदिन, दिव्यांगों को भेंट की गई ट्रायसिकल
इंदौर : कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। […]
September 10, 2021 हत्या के प्रयास के मामले में फरार इनामी बदमाश पकड़ाया
इंदौर : हत्या के प्रयास के मामले में फरार 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी, क्राइम ब्रांच […]
May 22, 2019 इंदौर में कांग्रेस को मिल सकती है करारी शिकस्त इंदौर:{प्रवीण खारीवाल}इंदौर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस संगठन, विधायक,विधायक प्रत्याशी […]
June 20, 2020 सोमवार को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद साधेंगे सीएम शिवराज इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संभवतः 22 जून को शाम 4 बजे प्रदेश के बिजली […]
February 8, 2021 स्वच्छता का पंच लगाने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने खेला नाला क्रिकेट मैच
इंदौर : स्वच्छता में चार बार कीर्तिमान बनाने वाले इंदौर ने एक ओर कीर्तिमान रच दिया। अभी […]