इंदौर : देश की विभिन्न जेलों पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के सौजन्य से बंदियों का खेलों से संबंधित कार्यक्रम “परिवर्तन प्रिजन टु प्राइड” का वर्चुअल शुभारम्भ राष्ट्रीय स्तर पर हुआ। केन्द्रीय जेल इन्दौर में इस कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक पाटिदार मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद रहे। जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस भव्य वर्चुअल कार्यक्रम को इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकान्त माधव वैद्य ने दिल्ली से संबोधित किया। मध्यप्रदेश जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक अरविन्द कुमार द्वारा वर्चुअल माध्यम से केन्द्रीय जेल भोपाल से कार्यक्रम को संबोधित किया गया। अंत में आभार जेल उप अधीक्षक सुजीत खरे ने माना।
कैदियों को दिया जाएगा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण।
“परिवर्तन प्रिज़न टु प्राइड” कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय जेल इन्दौर पर एक माह की अवधि के लिए इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड के खेल प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को वॉलीबॉल, कैरम, बेडमिंटन एवं शतरंज आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित व चयनित बंदी बाद में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के खेलों में जेल विभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Related Posts
October 21, 2020 कमलनाथ पर उनके आका को ही नहीं रहा भरोसा- नरोत्तम
भोपाल : इमरती देवी मामले में राहुल गांधी की नसीहत को कमलनाथ द्वारा उनकी निजी राय बताए […]
July 5, 2022 वृद्धाश्रम पहुंचे संजय शुक्ला,बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद
इंदौर : नगर निगम चुनाव के अंतिम दौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने, […]
July 8, 2020 मैं महाराजा या टाइगर नहीं जनसेवक हूं- कमलनाथ भोपाल : मंगलवार को बदनावर दौरे पर आए पूर्व सीएम कमलनाथ ने सबसे पहले बाबा बैजनाथ महादेव […]
November 9, 2024 लाखों रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : इंदौर पुलिस द्वारा 105.16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ़्तार किया […]
January 12, 2023 भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का किया जा रहा प्रयास
वीजा संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए कई स्तरों पर किया जा रहा काम।
प्रधानमंत्री […]
December 19, 2021 64वे गीता जयंती महोत्सव का समापन, गीता भवन अस्पताल के लिए 7 करोड़ देनेवाले गर्ग बन्धुओं का किया गया सम्मान
इंदौर : गीता कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े अर्जुन की तरह हम सबको भी दिव्य दृष्टि प्रदान […]
December 29, 2022 खजराना मंदिर मार्ग पर दुकानदारों के अतिक्रमण हटाए
दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वाले के विरूद्ध रिमूव्हल की […]