इंदौर : शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने नवलखा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर देश में भाईचारा, एकता एवं अखंडता की शपथ भी दिलाई गई।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि दुर्गा के नाम से जानी जानेवाली श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश की स्थापना की और दुनिया को बता दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं।
इंदिरा जी की जयंती पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की ओर से संयुक्त सचिव जौहर मानपुरवाला ने इंदिरा गांधी जी के चरणों में नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि देने वालों में पंडित कृपा शंकर शुक्ला,अरविंद बागड़ी,अर्चना जायसवाल,अनिल यादव, रमेश घाटे,नीलाभ शुक्ला,श्याम अग्रवाल,विवेक खंडेलवाल, घनश्याम जोशी,रमेश साहू,शंकर दास,राजीव तंवर, सुधा भंडारी,प्रीति राठौर,गिरीश जोशी,सुनील वर्मा, विकास जोशी सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे। संचालन विवेक खंडेलवाल ने किया।आभार जिला सेवादल अध्यक्ष राकेश सिलावट ने माना।
अंत में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने उपस्थित कांग्रेसियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई।
Related Posts
June 30, 2019 पुरानी तस्वीर को लेकर किया जा रहा गलत प्रचार- फलनीकर इंदौर: विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के मामले ने देशभर […]
November 16, 2024 मुसाखेड़ी क्षेत्र में सड़क पर खड़े पुराने वाहन और ठेले जब्त
इंदौर : इंदौर नगर निगम द्वारा सड़क पर लावारिस हालत में खड़े कर दिए गए कार, ठेले और […]
April 19, 2021 भूख- प्यास से बेहाल मरीजों के परिजनों को युवाओं ने बांटी खाद्य सामग्री
इंदौर : कोरोना के बढ़ते प्रकोप में मरीज़ों के परिजन शहर में कोरोना कर्फ्यू होने से […]
February 19, 2025 कांग्रेस मीडिया प्रभारी का पंडित धीरेंद्र शास्त्री को लेकर दिया बयान बेहद निंदनीय : सलूजा
भोपाल : प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री मुकेश नायक के बागेश्वरधाम […]
November 16, 2023 बड़ी बहन भी भाई की भूमिका निभाने में पीछे नहीं रहती
कहते है नियति के फैसले को सहर्ष स्वीकार करना चाहिए, पर मानव मन इतना समझदार कहाँ। ऊमा और […]
March 25, 2021 एक मई से प्रारम्भ होगी एमपी बोर्ड की 12 वी की परीक्षा, किसी भी कक्षा में नहीं मिलेगा जनरल प्रमोशन
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्ड्री कक्षा 12 वीं बोर्ड की […]
April 27, 2021 आपत्तिजनक पोस्ट के लिए ग्रुप एडमिन जिम्मेदार नहीं- हाईकोर्ट
मुम्बई : वाट्सएप ग्रुप चलाने वाले देश के लाखों ग्रुप एडमिन के लिए ये राहत की खबर है। अब […]