इंदौर : सीएम शिवराजसिंह चौहान और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार शाम वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए भोपाल से शाजापुर होते हुए हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर विमानतल पहुंचे।
विमानतल पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, मधु वर्मा, पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, महामंत्री गणेश गोयल, घनश्याम शेर, उपाध्यक्ष कमल वाघेला, जयदीप जैन, जे पी मूलचंदानी, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, कमल वर्मा, देवकीनंदन तिवारी, ललित पोरवाल, हुकुमसिंह सांखला, पदमा भोजे, सुभाष चौधरी आदि भाजपा नेताओं ने पुष्पगुच्छ से स्वागत कर सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया की आगवानी की। बाद में सीएम और सिंधिया नशा मुक्ति केंद्र के ई- लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।
मालू के घर पहुंचे सीएम।
इंदौर आए शिवराज और सिंधिया बीजेपी नेता गोविद मालू और कांग्रेस के विधायक संजय शुक्ला के घर पहुंचे। दोनों नेताओं के यहां हाल ही में उनके पुत्र का विवाह समारोह सम्पन्न हुआ है। बाद में सीएम शिवराज भोपाल के लिए रवाना हो गए। सिंधिया फिलहाल शहर में ही हैं।
Related Posts
November 6, 2022 स्व. निर्मित सुरक्षा कवच से बाहर निकल कर सफलता के लिए करें कड़ी मेहनत
प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के दीक्षारम्भ समारोह में बोले अतिथि वक्ता […]
August 3, 2021 अब घर बैठे मिल सकेगा लर्निंग लाइसेंस, ऑनलाइन होगी समूची प्रक्रिया
इंदौर : सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए परिवहन विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा […]
December 31, 2016 वायरल : ऋतिक और लीजा ने करवाया बोल्ड फोटोशूट ऋतिक रोशन और लीजा हेडन ने बोल्ड फोटोशूट करवाया है। ये फोटोशूट वोग मैग्जीन के जनवरी 2017 […]
December 14, 2023 जोमेटो डिलीवरी बॉय पर हमला कर मोटरसाइकिल लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : जोमैटो डिलीवरी बाय से रात्रि में बाइक छीनकर भागने वाले लुटेरे, पुलिस थाना […]
January 11, 2023 इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों, व्यापारियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार..
पैसे लेकर बुलवाया और प्रवेश करने नहीं दिया।
प्रदेश सरकार की अपमान श्रंखला की यह […]
January 15, 2024 भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज है मुंबई का नव निर्मित अटल सेतु
21.8 किमी लंबाई का यह पुल मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा।
अटल सेतु से मुंबई - पुणे के […]
April 19, 2019 प्रियंका ने हाथ का साथ छोड़कर थामा शिवसेना का दामन मुम्बई: कांग्रेस का मुखर चेहरा रही प्रियंका चतुर्वेदी ने हाथ का साथ छोड़ कर शिवसेना का […]