इंदौर : ग्राम सरकार पर एक बार बीजेपी का कब्जा हो गया है। इंदौर जिले की चारों जनपद और जिला पंचायत में उसके समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। जिला पंचायत के 17 में से 12 वार्डों में बीजेपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इनकी औपचारिक घोषणा शुक्रवार को होगी। इसके बाद अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा। अध्यक्ष की सीट एससी महिला के लिए रिजर्व है। इस कैटेगरी से बीजेपी से वार्ड-10 से श्यामूबाई परमार और वार्ड-12 से रीना मालवीय जीती हैं। इन दोनों में से ही कोई जिला पंचायत की अध्यक्ष होंगी। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी 5 वार्डों में जीतें हैं। ये वार्ड 3, 5, 6, 8 और 11 बताए गए हैं।
जिले की चारों जनपदों पर भी बीजेपी का कब्जा।
इंदौर जिले की चारों जनपदों में भी बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। महू, देपालपुर, सांवेर में उसे स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि इंदौर जनपद में उसके और कांग्रेस के बीच बराबरी की टक्कर रही, हालांकि निर्दलियों की मदद से बीजेपी यहां भी अपना अध्यक्ष बनाने में कामयाब होगी।
ये है चारों जनपदों के परिणाम।
इंदौर जनपद
कुल सीट 25
भाजपा 11 + 1 निर्दलीय = 12
कांग्रेस 11
निर्दलीय 2
सांवेर जनपद
कुल सीट 25
भाजपा 15 +5 निर्दलीय = 20
कांग्रेस 5
महू जनपद
कुल सीट 25
भाजपा 14
कांग्रेस 9
निर्दलीय 2
देपालपुर जनपद
कुल सीट 25
भाजपा 15 + 1 निर्दलीय =16
कांग्रेस 7
निर्दलीय 2
Related Posts
February 13, 2022 बैंकों से हजारों करोड़ लेकर डकारने वाली शिपयार्ड कम्पनी के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को एबीजी शिपयार्ड कम्पनी और उसके […]
September 13, 2022 घर – घर सर्वे कर पात्र लोगों को दिया जाएगा सरकार की योजनाओं का लाभ
आयुष्मान कार्ड बनाने का भी चलेगा अभियान।
नेहरू पार्क एवं मल्हार राव होलकर छत्री के […]
August 12, 2021 इंदौर के 19 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का काम पूरा, 25 अस्पतालों में प्रगति पर है कार्य
इंदौर : आशंकित कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर ऑक्सीजन उत्पादन के क्षेत्र में इंदौर […]
October 3, 2023 अयोध्या में असंतोष की आग..!
🔹कीर्ति राणा 🔹
इंदौर का चार नंबर क्षेत्र भाजपा का अजेय दुर्ग रहा है लेकिन अयोध्या […]
March 2, 2021 नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, मिलावटी कत्थे के साथ अवैध देशी शराब का भी किया जा रहा था कारोबार
इंदौर: नकली कत्था बनाने वाली फैक्ट्री पर क्राइम ब्रांच इंदौर, थाना लसूड़िया व खाद्य […]
February 18, 2022 प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री में लिप्त दो आरोपी पकड़े गए
ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध तरीके से प्रतिबंधित नशीली दवा ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड […]
November 28, 2018 मतदान के अंतिम चरण में भिड़े कांग्रेस- बीजेपी कार्यकर्ता इंदौर में विधानसभा चुनाव के मतदान के आखरी क्षणों में बीजेपी - कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]