1 जुलाई को गुरु मंत्र दीक्षा दी जाएगी।
इंदौर : पावन सिद्धधाम श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान
छत्रीबाग में गुरू पूर्णिमा महोत्सव सोमवार दिनांक 3 जुलाई को आस्था व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रातः 8 30 बजे से रामानुजाचार्य नागोरिया पीठ के अधिष्ठाता स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन देश भर से पधारे भक्तजन करेंगे। इस दौरान भजन गायक द्वारकादास मंत्री सुमधुर भजनों की प्रस्तुति प्रभु के आंगन में देंगे।
इस पावन अवसर पर स्वामी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यो के चित्र पट का पूजन भी किया जाएगा।बाद में गुरुदेव अपने आसन पर भक्तों दर्शन देने के लिए विराजमान होंगे। देवस्थान के पुजारी व पाठशाला के विद्यार्थियो द्वारा भी गुरुदेव का चरण पूजन किया जाएगा। उसके बाद सभी भक्तों द्वारा चरण पूजन प्ररंभ हो जाएगा जो लागभग 10 घंटे तक चलेगा। पुनः शाम को भी इसी तरह पूजन का क्रम रहेगा।गुरुदेव के चरण पूजन के लिए सुंदर आसन का निर्माण किया जा रहा है, जो पुष्प के बंगले में लगेगा।
1 जुलाई से गुरु मंत्र दीक्षा का आयोजन।
देवस्थान के मीडिया प्रभारी पंकज तोतला ने बताया कि 1 जुलाई को प्रातः 10 बजे से गुरु मंत्र दीक्षा का आयोजन देवस्थान में होगा। इस दौरान स्वामी महाराज भक्तों को गुरु दीक्षा प्रदान करेंगे।
Related Posts
September 21, 2023 विधायक विजयवर्गीय के नेतृत्व में किया गया जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत
जन-जन का ये नारा है,भाजपा सरकार ही लाना है।
इंदौर : बुधवार को मुख्यमंत्री की अगुवाई […]
March 25, 2021 खरीदारी के बहाने सोने- चांदी के जेवरात पर हाथ साफ करने वाले दम्पत्ति गिरफ्तार
इंदौर : ज्वैलर्स के यहां ग्राहक बन सोने के जेवरात चोरी करनें वाले शातिर चोर दंपत्ति को […]
March 28, 2022 धर्मभीरु नहीं, धर्मवीर और धर्मयोद्धा बनें- दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा
इंदौर : बुद्धि है, लेकिन यदि सदगुण नहीं हैं तो ऐसी बुद्धि व्यक्ति को राक्षस बना देती […]
October 23, 2024 योजना क्रमांक 171 में आ रहे प्लॉट धारकों को आईडीए का दीपावली गिफ्ट
जमीन को योजना से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू, प्लोटधारकों के नाम प्राधिकरण जारी करेगा […]
January 12, 2023 भारत और अमेरिका एक – दूसरे की आर्थिक नीति में विश्वास रखते हैं – माइक हेंकी
आई2 यू2 सत्र में की चार देशों ने शिरकत।
इंदौर : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में गुरुवार […]
May 10, 2023 नेशनल लोक अदालत में संपत्ति व जलकर के अधिभार में दी जाएगी छूट
इन्दौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशभर में 13 मई 2023 शनिवार को […]
February 11, 2022 इंदौर को मोबाइल का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की लालवानी ने लोकसभा में रखी मांग
नई दिल्ली : इंदौर में मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने, मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन […]