सेवा कार्य करते हुए मंजूर बेग ने मनाया जन्मदिन, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन और कम्बल का किया वितरण

  
Last Updated:  January 1, 2021 " 07:14 pm"

इंदौर : सियासत को समाज सेवा का माध्यम मानने वाले राजनेता मंजूर बेग अपना जन्मदिन भी सेवा कार्य करते हुए ही मनाते हैं। 31 दिसम्बर 2020 की शाम उन्होंने इसी परंपरा को आगे बढाते हुए अपना जन्मदिन गरीबों के साथ खुशियां बांटकर मनाया।
यशवंत रोड स्थित दफ्तर के सामने सजाए मंच से इदरिस बाबा व अन्य सूफी संतों की मौजूदगी में उनका आशीर्वाद लेने के साथ मंजूर बेग ने दो महिलाओं को सिलाई मशीनें भेंट की, वहीं अन्य निर्धन महिलाओं को कम्बल का वितरण किया।
मित्र, परिचित, और संगी- साथियों ने इस मौके पर मंजूर बेग के हाथों केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए। बैंड की मधुर धुन और ढोलक की थाप पर थिरकते बेग समर्थकों का उत्साह देखते ही बनता था। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी भी की गई। शाम ढले शुरू हुआ जन्मदिन के जश्न मनाने और खुशियां बांटने का ये सिलसिला रात तक चलता रहा। मंजूर बेग को जन्मदिन की बधाई देने वालों में राजनीतिक दलों के कई नेता भी शामिल थे।
मंजूर बेग के समर्थकों में प्रमुख रूप से रियाज खान, याकूब खान, जोगेंद्र सिंह कुशवाह, विक्की अंसारी, सूर्य तिवारी, गोलू पठान, जावेद अली, इकबाल भाई, धर्मेंद्र पैमाल, सतीश शर्मा, समीर बेग, फैजान बेग, जाकिर खान, डॉ. अकबर काजी, सलमान मनियार, रोहित कौशिक, रविश पचौरी, इलियास पहलवान, फईम खान आदि मौजूद रहे।

22 वर्षों से चल रहा है सेवा का सिलसिला।

इस मौके पर मंजूर बेग ने कहा कि वे सर्वधर्म संघ के बैनर तले बीते 22 वर्षों से गरीबों की सेवा करते हुए अपना जन्मदिन मनाते आ रहे हैं। मिलादुन्नबी के मौके पर भी वे गरीब महिलाओं को साड़ियां वितरित करते हैं। तमाम मित्रों, परिचितों, संगी- साथियों और शुभचिन्तकों की शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंजूर बेग ने कहा कि वर्ष 2021 में भी वे सेवा कार्य की परंपरा को जारी रखते हुए इसे और विस्तार देने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इंदौर वासियों को नए वर्ष शुभकामनाएं भी दी।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *