इंदौर : फ्लैट से मोबाइल चोरी करने वाला बदमाश, 24 घण्टे में पुलिस थाना रावजी बाजार की गिरफ्त में आ गया।
पुलिस थाना रावजी बाजार पर 9 अक्टूबर को 11/2 रिद्धी विनायक अपार्टमेन्ट फ्लैट क्र. G2 चन्द्रभागा जूनी इन्दौर निवासी अनुराग जैन पिता विजय कुमार जैन उम्र 35 साल ने अपने फ्लैट से दो मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर से थाना प्रभारी थाना रावजी बाजार द्वारा टीम गठित कर टीम को चोरी की पतारसी हेतु क्षेत्र मे रवाना किया । टीम को मुखबीर ने चोरी से संबंधित जानकारी दी एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी के मोबाइल बेचने के लिए खड़ा है। मुखबीर की सूचना पर तत्काल टीम गाडी अड्डा चौराहा स्थित सुमित मोबाइल की दुकान पर पहुची जहा पर बताए गए हुलिए का एक व्यक्ति दिखा जो अपने हाथ में दो मोबाइल लिए हुए खडा था, पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोहित पिता राधेश्याम शावदिया उम्र 30 साल नि.104 विनायक अपार्टमेन्ट इन्दौर का रहने वाला बताया। उक्त बदमाश के कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल जब्त किए गए।
Related Posts
May 26, 2024 एक सप्ताह के लिए राजवाड़ा चौक में ऑटो – ई रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित
नवलखा और आसपास के क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर […]
November 20, 2024 राजवाड़ा में ऐतिहासिक धरोहरों की चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
इंदौर : विश्व धरोहर सप्ताह के तहत पुरातत्व एवं अभिलेखागार संचालनालय व राज्य शासन के […]
July 31, 2024 31जुलाई को सीएसी के साथ स्वच्छ वायु संघ लॉन्च करेगा इंदौर नगर निगम
इंदौर : इंदौर शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत नगर निगम […]
March 11, 2022 चुनाव परिणामों ने बढाया बीजेपी का आत्मविश्वास, राष्ट्रीय दल बनने की राह पर आम आदमी पार्टी
महीनों की गहमागहमी, जद्दोजहद व आरोप-प्रत्यारोपों के बाद अंततः दस मार्च को पाँच राज्यों […]
January 18, 2022 अब इंदौर में ही हो सकेगा डीएनए परीक्षण, राऊ स्थित लैब में जुटाई गई सुविधाएं
इंदौर : क्षे.न्या.वि.प्र.इंदौर में डीएनए परीक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक […]
January 29, 2024 विश्व वेटलैंड दिवस पर दो फरवरी को सिरपुर तालाब पर होगा वैश्विक कार्यक्रम
महापौर ने सिरपुर तालाब पर बर्ड वाचिंग के लिए व्यू प्वाइंट बढ़ाने के दिए […]
May 11, 2023 हिंसाग्रस्त मणिपुर से मप्र के 23 युवा इंदौर पहुंचे
मप्र सरकार ने किया था उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजाम।
विमानतल पर सांसद शंकर लालवानी […]