सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में कठिन विषय को मंचित करने का सफल प्रयास किया निर्देशक मुकुंद तेलंग ने।
इंदौर : खंडवा रोड स्थित यूसीसी ऑडिटोरियम में आयोजित सानंद मराठी नाट्य स्पर्धा में गुरुवार को संस्था प्रयास ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित मराठी नाटक ययाति का सफल मंचन किया। इसे वरिष्ठ रंगकर्मी मुकुंद तेलंग ने निर्देशित किया। मूल नाटक गिरीश कर्नाड ने लिखा है। इसे मराठी साहित्यकार एसआर. भिड़े ने नाट्य रूपांतरित किया है। ययाति को मंचित करना बेहद जटिल काम है। इस चुनौती को सफल कर दिखाया निर्देशक और कलाकार मुकुंद तेलंग ने। नाटक मनुष्य की कमजोरियों और उसमें निहित शक्तियों पर आधारित है। नाटक संदेश देता है कि भूल का एहसास जब हो जाए तभी मनुष्य को अपनी गलती मान कर उसे सुधारने की कोशिश करनी चाहिए। इस कहानी के आधार पर मराठी में एक महान उपन्यास भी लिखा गया है जिसका शीर्षक ययाति ही है। इस उपन्यास को मराठी साहित्य के पहले ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता विष्णु सखाराम खांडेकर ने लिखा है।
इस नाट्य प्रयोग में मुकुंद तेलंग और रेणुका पिंगळे ने अपनी भूमिकाएं सशक्त ढंग से निभाई। अन्य कलाकारों ने भी अपने पात्रों के साथ न्याय किया। नेपथ्य, प्रकाश योजना और संगीत मुकुंद तेलंग, स्वप्निल मुकादम और पायोधी अग्रवाल का था।
Related Posts
June 10, 2023 लाडली बहना योजना बहनों के जीवन में खुशहाली लाएगी
आज मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक हो गया : सीएम चौहान
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह […]
April 27, 2025 इंदौर में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव की तैयारियां पूरी
तकनीकि क्षेत्र में निवेश को मिलेगी नई उड़ान।
महापौर भार्गव और एसीएस दुबे ने […]
February 16, 2022 स्व. बालाराव इंगले जन्मशती समारोह के तहत 20 फरवरी को होगा परिसंवाद
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन रहेंगी मौजूद।
इंदौर : पत्रकारों की प्रतिनिधि […]
September 9, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को विधानसभा दो और तीन में लगेगा विशाल स्वास्थ्य शिविर
देशभर से 150 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर्स देंगे शिविर में सेवाएं।
बीजेपी कार्यकर्ता घर […]
March 13, 2025 बातों के बताशे वाला बजट, जनहित सफाचट : कमलनाथ
वित्त मंत्री ने पिछले बजट में की गई किसी घोषणा का हिसाब नहीं दिया।
किसान, महिलाओं और […]
July 8, 2024 ध्वजा अवतरण के साथ सात दिवसीय ब्रह्मोत्सव और रथयात्रा महोत्सव का समापन
वर्ष भर सुख,समृद्धि व उत्सव में हुई गलतियों की क्षमा याचना के लिए […]
November 10, 2020 कड़े मुकाबले में आगर सीट जीत गए कांग्रेस प्रत्याशी विपिन वानखेड़े…!
इंदौर : मालवा- निमाड़ की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बदनावर, सांवेर, […]